पॉलिटिक्स

हेमंत मंत्रिमंडल के मंत्रियों को विभाग मिले

Bharat varta desk:

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने सोमवार को कैबिनेट विस्तार के साथ ही मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया। मुख्यमंत्री ने खुद के पास कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा, गृह, पथ निर्माण, भवन निर्माण, मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग रखे हैं।

चंपई सोरेन को जल संसाधन और उच्च-तकनीकी शिक्षा विभाग दिए गए हैं।

रामेश्वर उरांव को तीसरी बार वित्त मंत्री बनाया गया है। उन्हें योजना एवं विकास, वाणिज्य कर और संसदीय कार्य विभाग दिए गए हैं।

सत्यानंद भोक्ता को पूर्व की तरह श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल और उद्योग विभाग आवंटित किया गया है।

बैद्यनाथ राम को स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता के साथ उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग सौंपा गया है।

दीपक बिरुआ को अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण के साथ-साथ परिवहन विभाग का प्रभार सौंपा गया है।

बन्ना गुप्ता के पास स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण तीसरी बार बरकरार रखा गया है। इसके अलावा उन्हें खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामलों का विभाग सौंपा गया है। पहली बार मंत्री बने इरफान अंसारी को ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज विभाग आवंटित किए गए हैं।

मिथिलेश ठाकुर को लगातार तीसरी बार पेयजल एवं स्वच्छता विभाग दिया गया है।

हफीजुल हसन को पहले की तरह अल्पसंख्यक कल्याण, निबंधन, पर्यटन, कला-संस्कृति एवं युवा कार्य विभाग सौंपे गए हैं। इस बार उन्हें नगर विकास एवं आवास विभाग भी सौंपा गया है।

बेबी देवी को महिला, बाल विकास एवं सामुदायिक सुरक्षा विभाग और दीपिका पांडेय सिंह को कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता और आपदा प्रबंधन विभाग आवंटित किया गया है।

जिन विभागों का आवंटन किसी भी मंत्री को नहीं किया गया है, वे सीएम के अधीन होंगे। विभागों के बंटवारे की अधिसूचना सरकार के प्रधान सचिव वंदना डाडेल के हस्ताक्षर से जारी की गई है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

दिल्ली हाई कोर्ट के जस्टिस के घर करोड़ों रुपए मिलने के मामले की जांच को कमेटी गठित

Bharat varta Desk हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा के घर से 15 करोड़ कैश मिलने… Read More

3 hours ago

नैयर हसनैन एक बार फिर विशेष आर्थिक अपराध इकाई के एडीजी नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार सरकार ने आईपीएस अधिकारी नैयर हसनैन खान को एक बार फिर… Read More

4 hours ago

विनोद कुमार शुक्ल को भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार

Bharat varta Desk भारतीय ज्ञानपीठ द्वारा जारी एक बयान में बताया गया है कि श्री… Read More

5 hours ago

अश्लील गानों के खिलाफ बिहार पुलिस के अभियान के साथ आए एक्टर, सिंगर व इंफ्लुएंसर्स

कलाकारों ने एक सुर में कहा, फूहड़ गानों से दूषित हो रहा समाज, इनपर लगाम… Read More

8 hours ago

30 नक्सली मारे गए

Bharat varta Desk छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने गुरुवार को दो अलग-अलग… Read More

2 days ago

गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के भतीजे की गोली मारकर हत्या

Bharat varta Desk केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के भांजे की गोली लगने से गुरुवार (20… Read More

2 days ago