
Bharat varta desk:
काले धन के खेल में अब झारखंड की पूर्व आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल ही नहीं कई बड़े अधिकारियों के नाम उजागर हो रहे हैं। आज प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने एकबार फिर रांची के काले धन के बादशाह अनिल झा, विशाल चौधरी व निशित केसरी के घर पर छापेमारी की है। केसरी राज्य के मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ राजीव अरुण एक्का के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। केसरी की पत्नी रिम्स में डॉक्टर है। ये तीनों लोग काले धन के मालिक अकूत काले धन के मालिक बताए जा रहे हैं जिनका संबंध झारखंड के कई बड़े नौकरशाह और नेताओं से हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विशाल चौधरी के यहां करोड़ों के नोट मिले हैं जिनको गिनने के लिए मशीनें मंगाई गईं हैं।
आज इन तीनों लोगों से जुड़े सात ठिकानों पर छापेमारी चल रही है। एक ठिकाना मुजफ्फरपुर में है और शेष रांची में। विशाल चौधरी के अशोक नगर स्थित घर पर भारी मात्रा में कैश बरामद हुए हैं। इन तीनों माफियाओं का संबंध पूजा सिंघल से है। पूजा सिंघल से पूछताछ के दौरान उनके नाम उजागर हुए हैं।
विशाल चौधरी के बारे में बताया जाता है कि उसने एनजीओ से पैसे कमाने की शुरुआत की और कौशल विकास केंद्र के जरिए भी अपना बैंक बैलेंस मजबूत किया। वह विनायक ग्रुप ऑफ कंपनी चलाता है, इसके साथ ही वह चिट फंड कंपनी भी चलाता हैं जिसमे 3 वर्षो में पैसे दोगुना किया जाता है। विशाल के पास अधिकारियों और नेताओं के काले धन का हिसाब किताब है। उसके विदेशों में भी पैसे होने की जानकारी प्रवर्तन निदेशालय को मिली है। बताया जा रहा है कि विशाल को राज्य सरकार से कोरोना काल में भी 4 करोड़ के मेडिकल किट की सप्लाई का टेंडर मिला था। केसरी के बारे में कहा जाता है कि उसने न केवल अधिकारियों से संबंध बनाकर पैसे कमाए बल्कि एक बड़े अधिकारी की बहन से प्रेम विवाह भी रचा लिया।सूचना है कि ईडी ने निशित केसरी कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के आवास और कार्यालय में भी छापेमारी की है, जो अरगोड़ा से आगे पुनदाग रोड में है।
Bharat Varta Desk झारखंड में राज्यसभा चुनाव में मतगणना पूरी होने के बाद एनडीए समर्थित… Read More
Bharat varta Desk विधि संवाददाता, पटना। बिहार सरकार ने वरिष्ठ अधिवक्ता एवं भारत सरकार के अतिरिक्त… Read More
Bharat varta Desk बिहार की राजधानी पटना को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा फैसला लिया है.… Read More
Bharat varta Desk पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट… Read More
Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More