हिंसा का वायरल वीडियो फर्जी, ‘भारत वार्ता’ के साथ बातचीत में तमिलनाडु में पदस्थापित बिहारी IPS करुणा सागर ने कहा

  • तमिलनाडु में पुलिस वेलफेयर विभाग के डीजी हैं करुणा सागर

भारत वार्ता डेस्क, डॉ. ऋषिकेश : तमिलनाडु में हिंदी भाषियों, विशेषकर बिहारियों पर हिंसा के आरोप के साथ सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स इन्हें शेयर कर दावा कर रहे हैं कि तमिलनाडु में हिंदी भाषियों, विशेषकर बिहारियों पर लगातार जानलेवा हमले हो रहे हैं। ‘भारत वार्ता’ के संपादक डॉ. ऋषिकेश ने फैक्ट चेक पड़ताल के लिए तमिलनाडु में पदस्थापित बिहार निवासी डीजी रैंक के आईपीएस अधिकारी करुणा सागर से बात की। तमिलनाडु पुलिस वेलफेयर विभाग के डीजी करुणा सागर ने बताया कि ये वायरल दूसरे राज्यों के हैं। इनका तमिलनाडु से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने बताया कि मैंने पुलिस के वरीय अधिकारियों एवं सम्बंधित क्षेत्रों के सभी स्थानीय पुलिस अधिकारियों से बात की है और लगातार संपर्क में भी हूं। मैं स्थानीय पत्रकारों, बिजनेसमैन व उद्योगपतियों के भी लगातार संपर्क में हूं। तब जाकर मैं यह निष्कर्ष में आया हूं कि वायरल वीडियो फर्जी है, ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। उन्होंने कहा किजो भी वीडियो वायरल किये जा रहे, वह फर्जी है, फैक्ट चेक कर ही वायरल वीडियो से सम्बंधित खबरें चलाई जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कई फैक्ट चेकर्स वेबसाइट हैं, जिस पर वायरल वीडियो की सच्चाई का जांच किया जा सकता है।
डीजी करुणा सागर ने बातचीत के दौरान बताया कि मैं 32 सालों के भारतीय पुलिस सेवा में 28 साल तमिलनाडु में ही सेवारत रहा हूं। अभी भी मैं तमिलनाडु में ही कार्यरत हूं। मैंने तमिलनाडु के लगभग सभी क्षेत्रों में काम किया हैं। यहां के लोगों में बिहारियों एवं हिंदी भाषियों के प्रति पूरा सम्मान है। मुझे नहीं लगता कि यहां बिहारियों के साथ कोई भेदभाव होता है। तमिलनाडु के लोग भी बहुत अच्छे लोग हैं। यहां बिहार या अन्य राज्यों के लोग बहुत आराम से एवं सम्मानपूर्वक रहते हैं। किसी छिटपुट घटना के बाद फर्जी वायरल वीडियो के आधार पर धारणा बनाना उचित नहीं है।

बता दें कि वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी करुणा सागर का पैतृक गांव बिहार में पटना और जहानाबाद के नजदीक धनरूआ के पास है। इनका बिहार से विशेष जुड़ाव रहता है। कोरोना काल में इन्होंने सामाजिक दायित्वों के तहत जहानाबाद, अरवल के अस्पतालों में कई ऑक्सीजन कॉन्संट्रेटर उपलब्ध कराया था। जहानाबाद, अरवल क्षेत्र में समाज कल्याण के लिए करुणा सागर द्वारा कई सामाजिक कार्य भी संचालित हो रहे हैं।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

5 days ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 weeks ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 weeks ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 weeks ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 weeks ago