
कोलकाता ,भारत वार्ता संवाददाता: पश्चिम बंगाल में चौथे चरण के चुनाव के दौरान केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की फायरिंग में चार लोगों के मारे जाने की जानकारी मिली है. अभी मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है. घटना कूचबिहार जिला स्थित सिताल्कुची विधानसभान्तर्गत माथाभंगा ब्लॉक के जोरपाटकी इलाके की बताई जा रही है. पीटीआई की जानकारी के मुताबिक एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा है कि , “प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार एक गांव में अपने ऊपर हमला किए जाने के बाद सीआईएसएफ जवानों की गोलीबारी में चार लोग मारे गए. वहां झड़प हुई और स्थानीय लोगों ने उनका घेराव कर दिया.” घटना के बाद तृणमूल कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग पर सवाल उठाए हैं. टीएमसी के नेताओं ने आयोग से पूछा है कि सुरक्षाबलों ने लोगों पर गोलियां क्यों चलाई ?
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More
Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More