Categories: बड़ी खबर

हाय हाय सुनकर विधानसभा में उठे CM नीतीश, कहा – हमरा हाय हाय तो सब हाय -हाय…. हाय हाय

Bharat vaarrta desk

बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचानक से सदन में ‘हाय-हाय’ करने लगे. इस पर सब लोग हैरान रह गए।

दरअसल विपक्षी सदस्यों द्वारा सदन में कार्यवाही शुरू होते ही भारी हंगामा किया गया. यहां तक कि स्पीकर नंद किशोर यादव के बार बार के अनुरोध के बाद भी विपक्षी सदस्यों पर कोई असर नहीं पड़ा. हंगामा कर रहे विपक्षी सदस्य बार बार सीएम नीतीश की ओर इशारा करके उनके खिलाफ ‘हाय-हाय, हाय-हाय’ का नारा लगाते रहे. लेकिन विपक्ष के इस विरोध के खिलाफ खुद सीएम नीतीश ने उठ खड़े हुए. उन्होंने कहा, आप सब हाय हाय हैं, हाय हाय… हाय हाय. अगर हमारी बात नहीं सुनना है तो यह आपकी गलती है . सदन में इसी तरह काफी देर पर हंगामा होता रहा.

दरअसल, पूरा मामला तब शुरू हुआ जब रिजर्वेशन को संविधान की 9 वी अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर विपक्ष के सदस्य वेल में पहुंच गए. उन्होंने जमकर नारेबाजी की. इस दौरान वेळ में लगातार आक्रामक तरीके से अपना विरोध जता रहे सदस्यों के खिलाफ स्पीकर गुस्से में दिखे. स्पीकर नन्द किशोर यादव ने कांग्रेस विधायक मुन्ना तिवारी को सदन से बाहर करने को कहा. इस दौरान मार्शल और विधायक में धक्का मुक्की भी हुई. साथ ही पोस्टर छीना गया. वहीं विपक्ष के विरोध पर संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि बिहार सरकार ने बिहार में बढ़ाए गए आरक्षण को नौवीं अनुसूची में शामिल करने को लेकर पहले ही प्रस्ताव भेज दिया गया है. 

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

1 month ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 months ago