
कोलकाता, भारत वार्ता संवाददाता: विधानसभा चुनाव के पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने भाजपा को निशाना बनाते हुए तृणमूल कांग्रेस का झंडा थामा था। उस समय यह चर्चा तेज हुई थी कि चुनाव के बाद राज्यसभा के दो खाली सीटों में से एक पर यशवंत सिन्हा को बंगाल से भेजेगी। राज्यसभा जाने की उम्मीद में भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शत्रुघ्न सिन्हा भी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की प्रशंसा में राग अलापने लगे थे मगर दोनों नेताओं को तब घोर निराशा हुई होगी जब आज तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने पूर्व आईएएस अधिकारी और प्रसार भारती के पूर्व सीईओ जवाहर सरकार को राज्यसभा के लिए नामित कर दिया। पार्टी की ओर से अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर यह जानकारी दी गई है। टीएमसी ने अपने ट्वीट में कहा कि सरकार ने लगभग चार दशकों तक जनता की सेवा की है और वह प्रसार भारती के सीईओ भी रहे हैं। उनका योगदान और अनुभव देश की और सेवा करने में हमारी मदद करेगा।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More