बड़ी खबर

हाथरस डीएम के मूल घर जयपुर में नागरिकों का प्रदर्शन और घर के सामने कूड़ा फेंका

डीएम प्रवीण कुमार के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी

जयपुर: यूपी के हाथरस जिले में दलित लड़की से सामूहिक दुष्कर्म और हत्या का मामला अब जयपुर तक पहुंच गया है। जयपुर में हाथरस जिले के डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार का घर है। पीड़ित परिवार के साथ उनकी बदतमीजी से गुस्साए सैकड़ों लोगों ने उनके घर के आगे कूड़ा फेंक दिया और उनके खिलाफ जमकर नारे लगाए। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर लोगों को वहां से हटा दिया। साथ ही सफाईवालों को बुलाकर कूड़ा भी हटा लिया गया।
दरअसल डीएम प्रवीण कुमार मूल रूप से जयपुर के रहने वाले हैं. उनका आवास जयपुर के वैशालीनगर के ब्लॉक ई में है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। आपको बता दें कि डीएम प्रवीण कुमार के ऐसे कई वीडियो वायरल हुए हैं, जिसमें वह हाथरस के पीड़ित परिवार को धमकाते नजर आ रहे हैं। एक वीडियो में वे मृतका के पिता को धमकाते हुए कहते हैं कि मीडिया तो एक-दो दिन में चली जाएगी। उसके बाद यहां पर केवल हम और आप रहेंगे। इसलिए अब भी अपने बयान बदल लो।

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

3 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

3 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

3 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

1 week ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

2 weeks ago