
Bharat varta desk: गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र के आरजेडी विधायक प्रेम शंकर यादव की विधायकी जाने का खतरा उत्पन्न हो गया है। इसीलिए वे पटना हाई कोर्ट को जवाब देने से भाग रहे हैं। 24 नवंबर को भी जस्टिस अरविंद श्रीवास्तव की कोर्ट में विधायक की ओर से कोई जवाब नहीं आया। इसके पहले भी दो डेट फेल हो चुके हैं। दूसरी बार अक्टूबर में सुनवाई के दौरान कोर्ट की नोटिस के बाद भी उनका पक्ष जमा नहीं हुआ था तो कोर्ट ने नाराजगी जाहिर करते हुए 4 सप्ताह का समय दिया था। लेकिन जब कल भी विधायक ने अपना पक्ष नहीं रखा तो कोर्ट ने 1 दिन यानी आज शाम तक का समय दिया है। क्या है मामला दरअसल 2020 के चुनाव में दूसरे स्थान पर रहे भाजपा के पूर्व विधायक मिथिलेश तिवारी ने विधायक प्रेम शंकर यादव के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका में मिथिलेश तिवारी ने आरोप लगाया है कि चुनाव के समय दिए गए हलफनामे में राजद उम्मीदवार के रूप में प्रेम शंकर ज्यादा अपने अपने अपराधिक मामलों और पत्नी की संपत्ति की जानकारी छिपाई है। मिथिलेश तिवारी के वकील एसबीके मंगलम का कहना है कि यह एक ऐसा अपराध है जिसमें प्रेम शंकर यादव की विधानसभा की सदस्यता रद्द हो सकती है। पूर्व विधायक और भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने याचिका में चुनाव रद्द करने की मांग की है।
Bharat varta Desk पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट… Read More
Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More
Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More