
Bharat varta desk:
6 साल बाद पहली बार आज तारापुर में पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने जनसभा को संबोधित किया। सिर पर हरी टोपी और गले में हरा पट्टा पहने लालू यादव ने सभा को अपने अंदाज में संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को निशाने पर लिया बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी हमला बोला।
भीड़ से वोट करने की अपील करते हुए लालू यादव ने कहा, ‘गोली चले या गोला, जीतेगा हमारा भोला’। बिहार विधान सभा के तारापुर और कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीटों पर 30 तारीख को होने वाले उपचुनाव को लेकर आज राजद नेता ने चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने नीतीश कुमार पर पलटवार करते हशकहा, ‘हम काहे गोली मारेंगे, तुम अपने मर जाओगे’। एक दिन पहले ही नीतीश कुमार ने कहा था कि लालू ् चाहें तो हमें गोलिये मरवा दें। दरअसल, नीतीश कुमार लालू यादव के विसर्जन वाले बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे, जिसमें राजद अध्यक्ष ने कहा था कि उसका (नीतीश) विसर्जन करने आए हैं।
आज उन्होंने फिर से इस बात को दोहराया। उन्होंने कहा कि तेजस्वी ने सब का कचूमर निकाल दिया है। शेष विसर्जन वे कर देंगे। उन्होंने कहा कि, “हमने नीतीश को मुख्यमंत्री बनाया था लेकिन वो बीजेपी की गोद में जाकर बैठ गया। कहता था जो भी बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देगा, उसके साथ जाएंगे, तो क्यों नहीं दिलवाता विशेष दर्जा।”
लालू यादव ने कहा कि मोदी सरकार देश में सबकुछ बेच रही है. रेल, जहाज सबकुछ बेच दिया. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में प्लेटफॉर्म पर चढ़ने के लिए भी पांच हजार रुपया अडाणी लेगा। अभी प्लेटफार्म के लिए ₹50 लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उन्होंने रेल मंत्री रहते हुए एक रुपया भी किराया नहीं बढ़ाया लेकिन मोदी सरकार में रोज किराया बढ़ रहा है। लालू की सभा में काफी भीड़ उमड़ी। मंच पर उनके छोटे बेटे और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी मौजूद थे।
Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More
Bharat varta Desk राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया… Read More
Bharat varta Desk त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनकड़ आज राज्य पुलिस मुख्यालय में मृत पाए… Read More
Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More
Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More