
पटना: मंगलवार को बिहार विधान मंडल में विपक्ष की ओर से सरकार पर जबरदस्त हमले की तैयारी है तो तो सत्ता पक्ष की ओर से करारा जवाब देने को मंत्री भी तैयार हैं.
इसके लिए सोमवार को बजट पेश होने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने अपने अपने यहां पाठशाला लगाकर मंत्रियों और विधायकों को ट्रेनिंग दी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एनडीए विधायकों की बैठक कर सब को यह बताया कि कैसे विपक्ष के हमले का मुकाबला करना है. मंत्री कैसे विधायकों के सवालों का जवाब दें. साथी एनडीए विधायकों को कहा गया कि पूरे सत्र के दौरान में अनिवार्य रूप से विधानसभा और विधान परिषद में मौजूद रहे. वहीं दूसरी ओर प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने देर रात तक राजद विधायकों की बैठक कर सत्र के दौरान सरकार को घेरने की रणनीति बनाई. विधायकों को कहा गया कि वे अपने अपने क्षेत्रों की ज्वलंत समस्याओं को उठाएं. अपराध, बेरोजगारी, महंगाई, शिक्षकों,पुलिसकर्मियों और बहाली समेत बिहार के बड़े मुद्दों पर सरकार पर दबाव बनाने की योजना बनाई गई.
Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More
Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More