बड़ी खबर

स्वयं सहायता समूह ने मजदूर से अनीता मुर्मू को बना दिया होटल मालकिन

आइए जाने पलाश दीदी हाइवे होटल की कहानी…..


रांची संवाददाता: पलाश दीदी हाइवे होटल। पाकुड़ से 35 किलोमीटर दूर लिट्टीपाड़ा प्रखंड़ के बरमसिया गांव में गोविंदपुर – साहिबगंज हाइवे पर स्थित इस होटल की संचालिका हैं अनिता मुर्मू।अनिता कभी मजदूरी कर गृहस्थी के दायित्वों का निष्पादन कर रही थी। लेकिन आज वह होटल की संचालिका है। जीवन अब बेहतर बसर हो रहा है। आर्थिक तंगी अब दस्तक नहीं देती। लोग उन्हें दीदी कहकर पुकारते हैं। वैसे तो इस होटल का नाम एस.बी. होटल है। लेकिन, लोग इसे दीदी हाइवे होटल के नाम से अधिक जानते हैं।

कैसे जुड़ी सवेरा आजीविका महिला समूह से

अनिता बताती है कि इससे पहले वह आस–पास के खेतों में मजदूरी व अन्य कार्य करती थी। मजूदरी से घर की हर आवश्यकता पूर्ण नहीं हो पाती थी। आर्थिक तंगी हमेशा रहती थी। इस क्रम में वह गांव में गठित हो रही सवेरा आजिविका महिला समूह से जुड़ी और फिर ग्राम संगठन नारी शक्ति लिट्टीपाड़ा से जुड़ाव हुआ । अनिता के कुछ करने की इच्छा एवं सफल उद्यमी बनने की चाहत ने सपनों को पंख दिया झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के स्टार्ट अप विलेज इंटरप्रेन्योरशिप कार्यक्रम ने।

30,000 मिला लोन

जिसके तहत अनिता को करीब 30 हजार का लोन मिला, वहीं करीब 20 हजार की राशि अनिता ने समूह से भी लोन लिया और फिर अनिता ने होटल खोलकर अपनी उद्यमिता के सफर की शुरूआत की। देखते ही देखते, राज्य सरकार के पलाश ब्रांड के तहत गोविंदपुर – साहिबगंज हाइवे पर होटल का शुभारम्भ दिसम्बर 2020 में हो गया। शुरूआती दिनों में ही अनिता अपने पलाश होटल से रोजाना करीब 800 रुपये की आमदनी कर रही है। अनिता बताती है समूह ने हमारी जिंदगी को नया रास्ता दिया है।

आदिवासी महिलाओं के लिए बनी प्रेरणा

अनिता के इस पहल से अन्य आदिवासी महिलाएं भी प्रेरित होकर उद्यमिता को अपना रहीं हैं।
राज्य की ग्रामीण महिलाओं के द्वारा निर्मित उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने एवं उनके श्रम का समुचित लाभ उन तक पहुंचाने के उद्देश्य के साथ मुख्यमंत्री द्वारा 29 सितंबर 2020 को पलाश ब्रांड का शुभारंभ किया गया था। पलाश ब्रांड संग्रहण एवं पैकेजिंग कार्य में अब तक करीब 5000 महिलाएं जुड़ी है वहीं करीब 1.10 लाख महिलाएं पूरे राज्य में पलाश ब्राण्ड के विभिन्न कार्यों से जुड़ कर अपनी आजीविका को सशक्त बना रही है।

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

झारखंड में IAS-IPS अधिकारी बदले

Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More

1 week ago

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

1 week ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

2 weeks ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

2 weeks ago

बिहार को जल्द मिलेगा नया सीएम, विधायक दल का नेता चुनने के लिए शिवराज केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More

2 weeks ago