Uncategorised

स्वच्छ सर्वेक्षण के अंतिम दिन सैंकड़ो लोगों ने किया वोटिंग

  • स्वच्छता के लिए हर दिन काम करने की जरूरत: नीतू नवगीत
  • पटना को स्वच्छता रैकिंग में नम्बर वन बनाने की कवायद

पटना, भारत वार्ता संवाददाता : पटना नगर निगम की स्वच्छता जागरूकता अभियान की ब्रांड एंबेसडर और प्रसिद्ध लोकगायिका डॉ नीतू कुमारी नवगीत ने स्वच्छता सर्वेक्षण-2023 जागरूकता अभियान के अंतिम दिन कालिदास रंगालय तथा गंगा ड्राइव वे एरिया में जागरूकता कार्यक्रम चलाया। कालिदास रंगालय के कार्यक्रम में डाॅ. दिवाकर तेजस्वी, रंगकर्मी, ओम कपूर, उदघोषक संजय कुमार सहित अनेक कलाकार उपस्थित रहे। अनेक लोगों ने उनकी उपस्थिति में स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के एप पर जाकर पटना शहर की स्वच्छता के संबंध में 9 प्रश्नों का उत्तर देकर सर्वेक्षण में भाग लिया। उपस्थित लोगों को बताया गया कि शहर को स्वच्छ रखना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। लोक गायिका डॉ नीतू कुमारी नवगीत ने कहा कि हम सभी स्वच्छता का संकल्प लें और जागरूकता अभियान का हिस्सा बनें। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के लिए हर दिन काम करने की जरूरत है। स्वच्छ सर्वेक्षण का अभियान समाप्त हो गया लेकिन स्वच्छता का काम चलता रहेगा। इसी तरह स्वच्छता के लिए सबको जागरूक करने और खराब आदतों को बदल कर शहर को सुन्दर बनाये रखने का प्रयास हमें जारी रखना है। उन्होंने स्वच्छता संबंधी अनेक गीतों की प्रस्तुति करके स्वच्छता का अलख जगाया। उन्होंने कहा कि त्योहारों का मौसम प्रारंभ होने वाला है। स्वच्छ भारत अभियान की प्रेरणा महात्मा गांधी के विचारों से मिली है। स्वच्छता देवत्व के समीप है। हम पूजा पाठ भी करें और स्वच्छता के लिए श्रमदान भी करें।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Share
Published by
Dr Rishikesh

Recent Posts

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

5 days ago

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

1 week ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

1 week ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

2 weeks ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

2 weeks ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

2 weeks ago