स्वच्छता मेला में कवि गोष्ठी : कवियों ने कहा- स्वच्छता ही संस्कार है, स्वच्छता से ही जीवन में बहार है

पटना : पटना नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत मौर्य परिसर में लगाए गए स्वच्छता मेला में कवियों ने एक स्वर में कहा- स्वच्छता ही संस्कार है, स्वच्छता से ही जीवन में बहार है। “स्वच्छता ही सेवा है” थीम पर आयोजित युवा कवि सम्मेलन का उद्घाटन चंद्रगुप्त प्रबंधन संस्थान के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी और लेखक कुमोद कुमार, वरिष्ठ कवित्री और कथाकार भावना शेखर और पटना नगर निगम की स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर डॉ नीतू कुमारी नवगीत ने किया। आयोजन मौर्य लोक के विवेकानंद पार्क में किया गया।
युवा कवियों ने कहा कि यह शाम पटना वासियों के लिए स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए समर्पित है। शहर के युवा कवियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का संचालन लोकगायिका और पटना नगर निगम की ब्रांड एंबेसडर डॉ. नीतू कुमारी नवगीत ने किया। सलमान साहिल, पूजा भूषण झा, अमृतेश कुमार मिश्रा, समेत कई कवियों ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया और स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कवियों की प्रस्तुति की जमकर तालियाँ बजाकर सराहना की। यह आयोजन पटना को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए एक अनूठी पहल थी, जिसमें शहर के नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया।
इस अवसर पर पटना नगर निगम ने पटना वासियों से आग्रह किया कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करें और पटना को स्वच्छ रखने में सहयोग करें। नगर निगम ने कहा कि स्वच्छता हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है और हमें मिलकर पटना को स्वच्छ और सुंदर बनाने का प्रयास करना चाहिए।
कार्यक्रम के अंत में, पटना नगर निगम के अधिकारियों ने कवियों को सम्मानित किया और उनकी प्रतिभा की सराहना की। यह आयोजन पटना के लिए एक नए युग की शुरुआत का प्रतीक है, जहां स्वच्छता और सुंदरता के लिए काम किया जाएगा।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

1 month ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 months ago