ब्रेकिंग न्यूज़

स्नातक पास छात्राओं को 50 हजार और इंटर पास अविवाहित लड़कियों को 25000 देगी सरकार, बिहार कैबिनेट में कई अहम फैसले

पटना संवाददाता
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कैबिनेट ने राज्य में स्नातक पास छात्राओं को 50 हजार और इंटर पास अविवाहित लड़कियों को 25000 रुपए देने का फैसला लिया है . इसके पहले स्नातक पास करने पर 25000 और इंटर छात्राओं को ₹10000 मिलते थे.
कैबिनेट के फैसले से इंटर पास साढ़े तीन लाख इंटर और स्नातक पास 80 हजार छात्राओं को इसका सीधा लाभ मिलेगा .
इसके अलावा संविदा पर होने वाली नियुक्तियों के संबंध में पूर्व मुख्य सचिव अशोक चौधरी की अध्यक्षता वाली कमिटी की पार्ट-2 अनुशंसा पर कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है. इसके अनुसार अब संविदा पर बहाल कर्मियों को नियमित नियुक्ति में प्राथमिकता देने का निर्णय लिया गया है . संविदा पर बहाल लोगों की सेवा 60 साल तक बरकरार रहेगी.

सिपाही परीक्षा 100 अंको की

कैबिनेट ने तय किया है कि अब सिपाही भर्ती की परीक्षा सौ अंकोंकी होगी . समय 2 घंटे का होगा. मुख्यमंत्री छात्र प्रोत्साहन योजना के तहत 33 हजार 666 अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन राशि के रूप में 34 करोड़ की स्वीकृति बिहार आकस्मिकता निधि से की गयी है. संविदा पर रखे गये रिटायर कर्मियों को इपीएफ और इएसआइ का लाभ नहीं मिलेगा. कैबिनेट ने यह भी तय किया है कि जिन पंचायतों की जनसंख्या तीन हजार से कम हो जायेगी उनका पुनर्गठन कर आसपास की पंचायतों में शामिल कर उनका नामाकरण कर दिया जायेगा.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला‌ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज

Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More

2 days ago

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

4 days ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

5 days ago

नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की की धमाकेदार जीत, केपी शर्मा ओली का सुपड़ा साफ

Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More

6 days ago

निशांत 8 मार्च को ज्वाइन करेंगे जदयू

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More

6 days ago

यूपीएससी का रिजल्ट आया, अनुज अग्निहोत्री टॉपर

Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More

7 days ago