
पटना। बिहार विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव में पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए राजग समर्थित जदयू उम्मीदवार के तौर पर सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री कल 1 अक्टूबर को दोपहर 12:30 बजे नॉमिनेशन करेंगे। वर्तमान में भी ये पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित विधान परिषद सदस्य हैं। साथ ही विधान परिषद में पार्टी के उप मुख्य सचेतक भी हैं। वो 2009 से जदयू के राज्य स्तरीय प्रवक्ता हैं।
बिहार के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से बिहार विधान परिषद के चुनाव को लेकर 22 अक्टूबर को मतदान होगा। भारत निर्वाचन आयोग ने राज्य के चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की सीटों एवं चार स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के सीटों के चुनाव को लेकर कार्यक्रम की घोषणा कर दी है।
शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की सीटों में पटना, दरभंगा, तिरहुत व सारण की सीटें इनमें शामिल हैं। वहीं, स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में पटना, दरभंगा, तिरहुत व कोसी की सीटें इनमें शामिल हैं। इन सभी सीटों के निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल 06 मई 2020 को ही समाप्त हो चुका है।
आयोग के अनुसार इन सीटों के चुनाव को लेकर नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 05 अक्टूबर निर्धारित की गयी है। 22 अक्टूबर को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा।
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More
Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More
Bharat varta Desk राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया… Read More
Bharat varta Desk त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनकड़ आज राज्य पुलिस मुख्यालय में मृत पाए… Read More
Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More
Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More