पॉलिटिक्स

सोनू सूद की बहन हुई कांग्रेस में शामिल, पंजाब में लड़ेंगी चुनाव

Bharat Varta Desk : सोनू सूद की बहन मालविका सूद ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। उन्होंने सोमवार को पंजाब कांग्रेस के चीफ नवजोत सिंह सिद्धू और मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। वो मोगा सीट से चुनाव लड़ेंगी।

मौजूदा विधायक भड़के

कांग्रेस की ओर से मालविका सूद को मोगा सीट से प्रत्याशी प्रत्याशी बनाए जाने की घोषणा के बाद मोगा से विधायक डॉ. हरजोत कमल के समर्थकों ने पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर फैसले का विरोध किया। सीएम चन्नी ने यह घोषणा की है कि विधायक कमल को कांग्रेस पार्टी में अन्य व अच्छा पद दिया जाएगा।

सोनू सूद के राजनीति में सक्रिय होने की खबरें काफी समय से चर्चा में थीं। वे मोगा में कई समाजसेवी कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे थे। हालांकि उन्होंने खुद राजनीति में आने से इनकार करते हुए अपनी बहन को आगे बढ़ाया।

सिद्धू ने मालविका के कांग्रेस में शामिल होने को चुनाव से पहले ‘गेमचेंजर’ बताया है। उन्होंने कहा कि ऐसे मौके कम आते हैं जब मुख्यमंत्री और पार्टी अध्यक्ष किसी के घर जाकर उन्हें पार्टी में शामिल करें। लेकिन मालविका इसकी हकदार हैं।
बता दें कि पंजाब की सियासत में चन्नी के मुख्यमंत्री बनने के बाद ऐसे कम मौके आए हैं जब उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धू के साथ मंच साझा किया हो।

स्टेट आइकॉन के तौर पर सोनू सूद की नियुक्ति हो चुकी है रद्द

इससे पहले भारत निर्वाचन आयोग ने फिल्म अभिनेता सोनू सूद को पंजाब के राज्य आइकॉन के रूप में नियुक्ति को रद्द कर दिया था। सोनू सूद को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा एक साल पहले पंजाब का आइकॉन बनाया गया था। पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी एस करुणा राजू ने शुक्रवार को एक आधिकारिक बयान में कहा था कि चुनाव आयोग ने 4 जनवरी को सूद की पंजाब के राज्य आइकन के रूप में नियुक्ति को रद्द कर दिया था।

लगातार चल रही थी राजनीति में आने की चर्चा

पिछले साल नवंबर में सोनू सूद ने अपनी बहन के राजनीति में आने की बात कही थी लेकिन उनकी खुद के लिए ऐसी कोई योजना नहीं थी। कुछ दिन पहले आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से सोनू सूद की मुलाकात के बाद से ही उनके राजनीति में उतरने के कयास लगाए जा रहे थे। इसके बाद सोनू सूद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया था कि उनकी बहन मालविका और उनका परिवार अगले कुछ दिनों में चुनाव की रणनीति के साथ-साथ पार्टी का एलान करेंगे।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

झारखंड में IAS-IPS अधिकारी बदले

Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More

2 days ago

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

4 days ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

5 days ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

5 days ago

बिहार को जल्द मिलेगा नया सीएम, विधायक दल का नेता चुनने के लिए शिवराज केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More

1 week ago