पॉलिटिक्स

सोनिया ने दी इस्तीफे की धमकी तो शांत पड़ गए कांग्रेसी नेता, बनी रहेंगी अध्यक्ष

Bharat Varta Desk: पांच राज्यों में मिली हार के बाद रविवार को दिल्ली में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक हुई जिसमें तय हुआ कि सोनिया गांधी पार्टी के अध्यक्ष बनी रहेंगी। दरअसल कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सीडब्ल्यूसी बैठक में कई नेताओं ने खराब प्रदर्शन के लिए अपनी नाराजगी का इजहार किया। इसके बाद सोनिया गांधी के भाषण की जब बारी आई तो उन्होंने कहा कि वे पार्टी को मजबूत करने के लिए सभी जरूरी बदलाव के लिए तैयार हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यदि पार्टी को लगता है तू हम तीनों (सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा) इस्तीफा देने के लिए तैयार हैं तो कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद, अजय माकन, आनंद शर्मा के तेवर नरम पड़ गए और उन्होंने कहा कि हमारी सलाह पार्टी के भले के लिए, हमको विरोधी या दुश्मन न समझा जाए। 4 घंटे तक चली बैठक में समिति ने सोनिया गांधी के इस्तीफे की पेशकश को खारिज कर दिया। बताया जा रहा है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पार्टी को सुझाव दिया है कि चिंतन शिविर आयोजित करे।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

4 days ago

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

1 week ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

1 week ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

1 week ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

1 week ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

1 week ago