धर्म/अघ्यात्म

सोनपुर: भक्ति गीतों से माहौल हुआ राममय, नीतू नवगीत के गीतों पर रामकथा में झूमे श्रद्धालु


सोनपुर: संकटमोचन मंदिर प्रांगण, तपोभूमि, हनुमान नगर, सबलपुर में धर्म जागरण समन्वय के द्वारा हो रहे श्री रामकथा कार्यक्रम में भक्ति गीत संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें लोकगायिका नीतू कुमारी नवगीत ने भगवान श्री राम और सीता माता के जीवन से जुड़े अनेक भजनों और लोक गीतों की प्रस्तुति की। सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रारंभ में उन्होंने गणेश वंदना मंगल के दाता रउआ बिगड़ी बनाई जी से की। मंगल वंदना के बाद नीतू नवगीत ने मेरा राम की कृपा से सब काम हो रहा है गीत प्रस्तुत किया। फिर उन्होंने दमकता जगमगाता है श्रीराम का सेहरा गाकर श्रद्धालुओं को झुमाया। चित्रकूट में तुलसीदास से तिलक लगाते भगवान श्री राम के प्रसंग पर आधारित गीत चित्रकूट के घाट-घाट पर तुलसी बाट राम मेरे आ जाओ को भी भक्तों ने बड़े ध्यान से सुना। नीतू कुमारी नवगीत ने पुष्प वाटिका प्रसंग पर आधारित गीत – देखकर रामजी को जनक नंदिनी बाग में बस खड़ी की खड़ी रह गई, राम देखे सिया को सिया राम को चारो अँखिया लड़ी की लड़ी रह गई गीत पेश किया। कभी राम बनके कभी श्याम बनके प्रभुजी चले आना भजन को भी खूब पसंद किया गया। वाटिका प्रसंग पर आधारित राजा जनक जी के बाग में अलबेला रघुवर आयो जी को भी बड़े शानदार ढंग से लोक गायिका नीतू कुमारी नवगीत ने पेश किया। भगवान श्री राम सहित चारों भाइयों लक्ष्मण भरत और शत्रुघ्न की बारात लेकर राजा दशरथ मिथिला आए थे। जब बारात निकली तो मिथिला की नारियों ने गाया था- आजु मिथिला नगरिया निहाल सखिया चारों दूल्हा में बड़का कमाल सखिया। कार्यक्रम में नीतू नवगीत ने कहवाँ से सिया दुल्हनिया परेला झिर झिर बुनिया, रहिया निहार रही कुटिया में शबरी श्री राम जी आएंगे, हनुमान जी का गीत प्रतिपाला-रखवाला तुम हो लाल लंगोटी वाला की भी मनभावन प्रस्तुति की। उन्होंने श्री रामचंद्र कृपालु भजमन, राजा जनक जी के बाग में अलबेला रघुवर आयो जी, मोरे राम लला घर आयो सखी, बता द बबुआ सहित अनेक दूसरे मनभावन गीत गीत पेश किए। कार्यक्रम में भोला कुमार ने नाल पर, सुजीत कुमार ने कैसियो पर और मुन्ना कुमार ने खंजरी पर संगत किया।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

5 hours ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

24 hours ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

1 day ago

IRCTC अध्यक्ष संजय जैन का इस्तीफा

Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More

2 days ago

कोचिंग सेंटर में आग, 15 बच्चों की मौत

Bharat varta Desk उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स… Read More

3 days ago

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: योगमय हुआ देश, कोलकाता में पीएम मोदी, बोले- ‘लोगों को जोड़ना योग की ताकत’

Bharat varta Desk 5 आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है, दुनियाभर में लगभग 2,500 जगहों पर… Read More

4 days ago