
सत्र 2021 के लिए नामांकन परीक्षा हेतु प्रक्रिया जारी कर दी गई है
NEWSNLIVE DESK: सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए 2021 में होने जा रही प्रवेश परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका है।
सैनिक स्कूलों में कक्षा 6 और 9वीं में एडमिशन लिए जाएंगे। इसके लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ऑल इंडिया सैनिक स्कूल्स एंट्रेंस एग्जाम (AISSEE) का आयोजन कराएगी।
सत्र 2021 में कक्षा 6 व 9वीं में एडमिशन के लिए देशभर में यह प्रवेश परीक्षा (AISSEE 2021) 10 जनवरी 2021 को ली जाएगी।
आवेदन कब और कैसे करेंगे
सैनिक स्कूल एडमिशन एंट्रेंस एग्जाम 2021 के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा। एआईएसएसईई की वेबसाइट aissee.nta.nic.in के जरिए आवेदन करना है। आवेदन की प्रक्रिया मंगलवार, 20 अक्टूबर 2020 से शुरू कर दी गई है। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 19 नवंबर 2020 है।
आवेदन के समय ही आपको एग्जाम फीस भरनी होगी। एससी व एसटी उम्मीदवारों के लिए एग्जाम फीस 400 रुपये, अन्य सभी के लिए 550 रुपये है।
कितनी होनी चाहिए उम्र
कक्षा 6 में एडमिशन के लिए स्टूडेंट की उम्र 31 मार्च 2021 तक 10 से 12 साल के बीच होनी चाहिए। लड़कियों के लिए सभी सैनिक स्कूलों में सिर्फ कक्षा 6 में एडमिशन का नियम है।
वहीं, 9वीं कक्षा में एडमिशन के लिए स्टूडेंट की उम्र 31 मार्च 2021 तक 13 से 15 साल के बीच होनी चाहिए। एडमिशन के समय स्टूडेंट ने मान्यता प्राप्त स्कूल से 8वीं कक्षा पास कर ली हो।
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More