
पटना : भारतीय पुलिस सेवा के सेवानिवृत्त पदाधिकारी तमिलनाडु के पूर्व डीजी डॉ. करुणा सागर ने आज राष्ट्रीय जनता दल की सदस्यता ग्रहण की। उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। प्रदेश राजद कार्यालय में आयोजित समारोह में पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
राजद मिलन समारोह में सदस्यता ग्रहण करते हुए डॉ. करुणा सागर ने कहा कि लोगों ने मुझे राजनीति में आने के लिए प्रेरित किया और आज की तारीख़ में समाजवादी राजनीति में राजद से बेहतर कोई विकल्प नहीं है।
वहीं, सेवानिवृत्त आईपीएस करुणा सागर के राजद में शामिल होने पर तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारी कोशिश है कि पार्टी से बुद्धिजीवी लोग जुड़े।
बता दें कि करुणा सागर पटना जिले के मसौढ़ी अंचल के धनरूआ गांव के निवासी हैं। चर्चा हैं कि आगामी लोकसभा चुनाव में उनको जहानाबाद से राजद का उम्मीदवार बनाया जा सकता है।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More