
Bharat varta desk: गुरुग्राम और बसई रेलवे स्टेशनों के बीच दिल्ली-रेवाड़ी रेलवे लाइन पर बीते दिनों गुजरती ट्रेन के साथ सेल्फी लेने के दौरान चार युवक ट्रेन की चपेट में आकर जान गवा बैठे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चारों युवक देवीलाल नगर के रहने वाले थे। उनकी लाश इतनी क्षत-विक्षत हो गई थी कि उनकी पहचान कराने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। मृतकों की पहचान समीर (17), मोहम्मद अनस (16), यूसुफ (17) और युवराज (16) के रूप में हुई है, दोनों देवीलाल नगर गली नंबर 12 निवासी हैं। समीर अपनी बहन की स्कूटी लेकर आया था। वह लोग दिल्ली से अजमेर जा रही जनशताब्दी एक्सप्रेस के साथ सेल्फी लेने के साथ लाइव वीडियो बना रहे थे। इस क्रम में ट्रेन के सामने आ गए और चारों की मौके पर मौत हो गई।
पटना : बिहार राजस्व सेवा संयुक्त महासंघ के अंतर्गत बिरसा एवं बिरसा यूनाइटेड संयुक्त संघर्ष… Read More
Bharat Varta Desk : अक्सर हम बिहार पुलिस पर सवाल उठाते हैं, उसकी कार्यशैली की… Read More
Bharat varta Desk प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अपर और… Read More
Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने… Read More
पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार में अंचलाधिकारी (CO) और राजस्व कर्मचारियों (RO) की हड़ताल… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के चार आईपीएस अधिकारियों को अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) से… Read More