ब्रेकिंग न्यूज़

सेना में अग्निपथ योजना के खिलाफ बिहार में बवाल


Bharat varta desk:
केंद्र सरकार की योजना अग्निपथ के खिलाफ बिहार के बक्सर और मुजफ्फरपुर जिलों में बवाल मच गया है। नौजवान प्रदर्शन कर रहे हैं। दोनों जिलों में रेलवे स्टेशन और रेल पटरी को निशाना बनाया गया है। ट्रेनों पर पथराव और सड़कों पर आगजनी किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सेना में अब मात्र 4 साल के लिए भर्ती किया जाएगा। यह रोजगार का हनन है। सेना में ठेके की नियुक्ति नहीं होनी चाहिए।

क्या है अग्निपथ योजना
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अग्निपथ योजना की घोषणा की थी। इसके तहत उन्होंने के तहत बताया कि हर साल 45,000 युवाओं को सेना में शामिल किया जाएगा। साढ़े 17 साल से 21 की उम्र वाले युवा ही इसमें शामिल हो सकेंगे। मेरिट और मेडिकल टेस्ट के आधार पर भर्ती ली जाएगी। इसमें चयनित युवाओं को चार साल के लिए सेना में सेवा देनी होगी। इन चार साल में अग्निवीरों को 6 महीने की बेसिक मिलिट्री ट्रेनिंग दी जाएगी। अग्निवीरों को 30,000 से 40,000 रुपए हर महीने सैलरी एवं अन्य लाभ मिलेंगे। इस अवधि में अग्निवीर तीनों सेनाओं के स्थाई सैनिकों की तरह अवॉर्ड, मेडल और इंश्योरेंस कवर पाएंगे। चार साल पूरे होने पर 25 प्रतिशत स्थायी काडर में भर्ती की जाएगी। चार साल के बाद जो अग्निवीर बाहर होंगे, उनको सेवा निधि पैकेज के तहत 12 लाख मिलेंगे।

भाजपा के खिलाफ युवाओं में गुस्सा
भाजपा इस योजना को लेकर सोशल मीडिया पर खूब प्रचार-प्रसार कर रही है। सरकार का कहना है कि सेना में बड़े बदलाव के लिए यह योजना लाई गई है मगर युवाओं में इसके खिलाफ गुस्सा है। सोशल मीडिया पर विरोध में बहुत कुछ लिखा जा रहा है। कहा जा रहा है कि चार साल के बाद भले 25 प्रतिशत अग्निवीरों को स्थायी काडर में भर्ती किया जाएगा, लेकिन 10वीं या 12वीं पास करके अग्निवीर बने 75 प्रतिशत युवा 4 साल बाद क्या करेंगे? सरकार उन्हें एकमुश्त 12 लाख रुपए दे रही है पर दूसरी नौकरी दिलाने के लिए कोई स्कीम नहीं है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

1 day ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

2 days ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

2 days ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

3 days ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

3 days ago

IRCTC अध्यक्ष संजय जैन का इस्तीफा

Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More

4 days ago