बड़ी खबर

सेना जमीन घोटाला- ईडी के घेरे में कई आईएएस अफसर, जमीन के धंधेबाजों में हड़कंप


Bharat varta desk:

शुक्रवार को रांची में सेना की जमीन से जुड़े मामले में ईडी ने ताबड़तोड़ छापेमारी की है जिसके बाद जमीन के कई धंधेबाजों और उनसे जुड़े आईएएस अफसरों की नींद उड़ गई है। मिली जानकारी के मुताबिक 2 आईएएस अफसर भी ईडी जांच के घेरे में है जिनसे जल्द ही पूछताछ की तैयारी है।
रांची में सेना की जमीन बेचने वालों पर ईडी की कार्रवाई आने वाले समय में और रंग लाने वाली है। कल जमीन घोटाले से जुड़े जेल में बंद अमित अग्रवाल और विष्णु अग्रवाल के रांची से लेकर पश्चिम बंगाल के कई ठिकानों पर छापेमारी की गई है। कुछ अधिकारियों के घर भी तलाशे गए हैं।
ज्ञात हो कि 2019 में 14 लोगों को झारखंड की राजधानी रांची के बरियातू स्थित सेना के कब्जे वाली 4.55 एकड़ जमीन की जमीन बेची गई थी। जमीन की खरीद-बिक्री फर्जी दस्तावेज पर हुई।
आयुक्त की रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ, जिसके बाद नगर निगम की ओर से बरियातू थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। रांची नगर निगम के टैक्स संग्रहकर्ता दिलीप शर्मा ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस मामले में दो रजिस्ट्रार की भूमिका भी जांच के घेरे में है। कल की छापेमारी में जमीन के दलाल विष्णु अग्रवाल समेत कुछ अधिकारी और कर्मचारियों ने रांची में पदस्थापित रहे 2 आईएएस अधिकारियों का नाम लिया है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

1 day ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

2 days ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

2 days ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

3 days ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

3 days ago

IRCTC अध्यक्ष संजय जैन का इस्तीफा

Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More

4 days ago