बड़ी खबर

सृजन घोटाले में पीके घोष के बाद अभी कई लोग ईडी के रडार पर

Bharat Varta Desk: भागलपुर के चर्चित सृजन घोटाले में प्रणव कुमार घोष (पीके घोष) की गिरफ्तारी के बाद अभी कई लोग प्रवर्तन निदेशालय के रडार पर हैं। ईडी ने भागलपुर शहर के बड़े कारोबारी और सीए पीके घोष को शनिवार को गिरफ्तार जेल भेज दिया है। इसके पहले ईडी कार्यालय में उनसे 2 दिनों तक पूछताछ की गई। पीके घोष के अलावे करीब एक दर्जन लोग ईडी जांच के दायरे में हैं।

प्रणव कुमार घोष की गिरफ्तारी के बाद से सृजन से जुड़े कारोबारियों और सफेदपोशों के बीच हड़कंप मच गया है। कई लोग भूमिगत हो गए हैं। पिछले साल कई आरोपियों की संपत्ति ईडी जब्त कर चुका है। घोटाले की सूत्रधार रही सृजन महिला समिति की सचिव स्व मनोरमा देवी से सैकड़ों कारोबारी, बड़े-बड़े नेता और अफसर जुड़े हुए थे। अपने ऊंची पहुंच के कारण उन्होंने करीब दो दशक तक भागलपुर की रसूखदार महिला के रूप में सिक्का चलाया चलाया। कई जनप्रतिनिधि, विधायक, सांसद और मंत्री उनका चरण स्पर्श करके अभिवादन करते थे। बता दें कि 7 अगस्त 2017 को करीब 12 सौ करोड़ का सृजन घोटाला उजागर हुआ था जिसके बाद आर्थिक अपराध इकाई की टीम और जिला पुलिस ने इसकी जांच शुरू की और कई लोगों को जेल भेजा। बाद में सरकार पर घोटाले को दबाने का आरोप लगने लगे तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मामले की जांच सीबीआई और ईडी को सौंप दी थी।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

झारखंड में IAS-IPS अधिकारी बदले

Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More

5 days ago

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

1 week ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

1 week ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

1 week ago

बिहार को जल्द मिलेगा नया सीएम, विधायक दल का नेता चुनने के लिए शिवराज केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More

2 weeks ago