
Bharat varta desk: भागलपुर के करोड़ों रुपये के सृजन घोटाले के मास्टरमाइंड एनवी को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है। आज उसे पटना में सीबीआई के विशेष न्यायाधीश के कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे 2 मार्च तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वह सृजन घोटाले के सूत्रधार के रूप में जाना जाता है। महिला सृजन समिति की संस्था पिका मनोरमा देवी का बेहद करीबी एनवी राजू बैंक और मनोरमा देवी के बीच कड़ी का काम करता था। सीबीआई ने छानबीन में पाया था कि उसने जिलाधिकारी और बैंक अधिकारियों का फर्जी दस्तखत करके करोड़ों रुपए सृजन के खातों में डलवा दिया और सरकारी राशि का बंदरबांट किया। सिलाई मशीन कंपनी में काम करने वाला राजू घोटाले के पैसे से देखते ही देखते भागलपुर शहर का करोड़पति कारोबारी बन गया था। शहर में उसके कई व्यवसायिक प्रतिष्ठान थे। घोटाला उजागर होने के बाद वह अपना धंधा समेट कर उड़ीसा के अपने गृह जिले में चला गया था। सीबीआई ने उसके खिलाफ चार्जशीट दाखिल किया था लेकिन वह फरार चल रहा था। सीबीआई को उससे कई अहम सुराग मिल सकते हैं।
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More