पॉलिटिक्स

सूरजभान के भाई लोजपा सांसद चंदन सिंह ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, अटकलों का बाजार गर्म

पटना: लोजपा सांसद चंदन सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की है। इस मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में अटकलों का बाजार गर्म है। अटकलें लगाई जा रही है कि नीतीश कुमार लोजपा को तोड़ने की मुहिम को धीरे-धीरे गति दे रहे हैं। इससे पहले लोजपा के एकमात्र विधायक राजकुमार सिंह ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी। लोजपा के सांसदों, विधायक व विधायक को तोड़कर नीतीश कुमार लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान को ठिकाने लगाना चाहते हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि नीतीश कुमार का यह मुहिम सफल होता है या नहीं।

बता दें कि चंदन सिंह नवादा से लोजपा के सांसद हैं। वे पूर्व सांसद सूरजभान के भाई हैं। सूरजभान को लोजपा के संस्थापक स्व. रामविलास पासवान का बेहद ही करीबी माना जाता रहा है। हालांकि चंदन सिंह ने कहा है कि मुख्यमंत्री के साथ इस मुलाकात में क्षेत्र के विकास की चर्चा हुई है। यह राजनीतिक मुलाकात नहीं थी।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

‘भारत वार्ता’ के प्रधान संपादक डॉ. रवीन्द्र नाथ तिवारी ने झारखंड के राज्यपाल से की मुलाकात

रांची : 'भारत वार्ता' के प्रधान संपादक डॉ. रवीन्द्र नाथ तिवारी (Dr. Ravindra Nath Tiwari)… Read More

1 hour ago

वेटिकन: पोप फ्रांसिस की हालात गंभीर, सांस लेने में हो रही है परेशानी

Bharat varta Desk ।पोप फ्रांसिस की हालत गंभीर बनी हुई है. शनिवार को वेटिकन ने बताया… Read More

6 hours ago

रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर शक्तिकांत दास प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव नियुक्त

Bharat varta Desk रिजर्व बैक ऑफ इंडिया (RBI) के पूर्व गवर्नर शक्तिकांत दास प्रधानमंत्री नरेंद्र… Read More

22 hours ago

पहली JPSC टॉपर शालिनी की मौत : आत्महत्या या हत्या, केरल में आईआरएस भाई और मां के साथ मिली लाश

Bharat Varta Desk झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के पहले बैच की टॉपर शालिनी विजय… Read More

1 day ago

पटना हाई कोर्ट के पांच वकील बनेंगे जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दी मंजूरी

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पांच वरिष्ठ वकील जल्द ही जज बनने वाले… Read More

2 days ago

भारतीय मूल के काश पटेल बनें अमेरिकी सुरक्षा एजेंसी FBI के नए डायरेक्टर

Bharat varta Desk भारतवंशी काश पटेल को अमेरिका के संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) के नए… Read More

2 days ago