
पटना: लोजपा सांसद चंदन सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की है। इस मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में अटकलों का बाजार गर्म है। अटकलें लगाई जा रही है कि नीतीश कुमार लोजपा को तोड़ने की मुहिम को धीरे-धीरे गति दे रहे हैं। इससे पहले लोजपा के एकमात्र विधायक राजकुमार सिंह ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी। लोजपा के सांसदों, विधायक व विधायक को तोड़कर नीतीश कुमार लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान को ठिकाने लगाना चाहते हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि नीतीश कुमार का यह मुहिम सफल होता है या नहीं।
बता दें कि चंदन सिंह नवादा से लोजपा के सांसद हैं। वे पूर्व सांसद सूरजभान के भाई हैं। सूरजभान को लोजपा के संस्थापक स्व. रामविलास पासवान का बेहद ही करीबी माना जाता रहा है। हालांकि चंदन सिंह ने कहा है कि मुख्यमंत्री के साथ इस मुलाकात में क्षेत्र के विकास की चर्चा हुई है। यह राजनीतिक मुलाकात नहीं थी।
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More
Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More