
शिक्षा मंच:
पटना संवाददाता: बिहार में 1473 केंद्रों पर सोमवार से कड़ी सुरक्षा के बीच बिहार बोर्ड इंटर की परीक्षा शुरू हो गई. परीक्षा दो पाली में हो रही है. पहली पाली सुबह 9.30 से शुरू हुई है जो दोपहर 12.45 तक होगी. दूसरी पाली दोपहर 1.45 से शुरू होकर शाम 5 बजे तक होगी. आज पहली पाली में भौतिकी जबकि दूसरी पाली में राजनीति विज्ञान की परीक्षा है. सभी परीक्षाएं 13 फरवरी तक संपन्न होंगी. बिहार बोर्ड से मिली जानकारी के मुताबिक परीक्षा में कुल 1350233 छात्र शामिल हो रहे हैं. इनमें 6,46,540 छात्राएं जबकि 7,03,693 छात्र है.
सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं: कोरोना संक्रमण के बाद पहली बार हो रही इस परीक्षा में सुरक्षा के नियमों का पालन करने का निर्देश बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने दिया था मगर कहीं इस पर अमल होता नहीं दिख रहा है. परीक्षा शुरू होने के पहले केंद्रों के बाहर छात्रों की भीड़ उमड़ी.
Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More