पॉलिटिक्स

सुशील मोदी ने किया बड़ा खुलासा- सजा काट रहे लालू फोन से सरकार गिराने की साजिश रच रहे, मोबाइल नम्बर भी किया सार्वजनिक

पटना। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी है कि सजा काट रहे राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव जेल मैनुअल का उल्लंघन कर मोबाइल फोन का उपयोग कर रहे हैं। वे फोन से ही सरकार गिराने की साजिश रच रहे हैं। वे लगातार एनडीए विधायकों को फोन कर प्रलोभन दे रहे हैं। विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव से पहले वे सरकार को अस्थिर करने की साजिश कर रहे हैं।

सुशील मोदी ने ट्वीट के माध्यम से लालू यादव का एक मोबाइल नम्बर भी सार्वजनिक किया है। उनके अनुसार लालू मोबाइल नंबर 8051216302 से लगातार एनडीए विधायकों को फोन कर प्रलोभन दे रहे हैं। एनडीए विधायकों को मंत्री बनाने का प्रलोभन दे कर सरकार गिराने की साजिश रची जा रही है।

सुशील मोदी ने कहा है कि मैंने इस मोबाइल नंबर पर कॉल किया तो लालू प्रसाद यादव ने खुद फोन रिसीव किया। मैंने उनसे कहा कि जेल से ये गंदा खेल करना बंद कर दें, वे कभी सफल नहीं होने वाले हैं।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

3 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

3 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

3 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

1 week ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

2 weeks ago