बड़ी खबर

सुशांत मामले में ड्रग्स कनेक्शन से जुड़े जैद का 9 सितंबर तक रिमांड मंजूर

नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में ड्रग्स कनेक्शन की जांच कर रहे नारकोटिक्‍स कंट्रोल ब्‍यूरो की मांग पर कोर्ट ने 20 साल के ज़ैद को 9 सितंबर तक रिमांड दे दी है। अब नारकोटिक्‍स कंट्रोल ब्‍यूरो ज़ैद के जरिये शॉविक चक्रवर्ती को भी घेरने में लगा है।
बॉलीवुड एक्‍ट्रेस रिया चक्रवर्ती के भाई शॉविक का 10 अक्टूबर 2019 का एक चैट सामने आया है, इसमें शॉविक अपने एक दोस्त से ड्रग्स से जुडी बातें कर रहा है। शॉविक का दोस्त उससे वीड , हैश और बड जैसी ड्रग्स के बारे में पूछ रहा है, जिसके जवाब में शॉविक उसे बड के लिए ज़ैद और बासित का नंबर देता है।बातचीत में करमजीत और राज का नाम भी आया है। नारकोटिक्‍स कंट्रोल ब्‍यूरो की माने तो साफ है कि शॉविक जैद के सम्पर्क में था। हालांकि ज़ैद के वकील ने इससे साफ इनकार किया है। जैद के वकील तारक सईद ने कहा, ‘कोई कनेक्शन नही है, रिकवरी नही है। ज़ैद का नारकोटिक्‍स कंट्रोल ब्‍यूरो ने जो बयान लिया है वो जबरदस्ती लिया गया है।’
नारकोटिक्‍स कंट्रोल ब्‍यूरो ने ज़ैद के साथ ही बासित परिहार को भी गिरफ्तार करने का दावा किया है, लेकिन बासित को रिमांड के लिए कोर्ट में पेश नही किया गया। इस बीच नारकोटिक्‍स कंट्रोल ब्‍यूरो ने रिया के भाई शॉविक को ड्रग्स सप्लाई करने वाले एक और शख्स को हिरासत में लिया है। एनसीबी इस मामले में अभी तक 4 गिरफ्तारी कर चुकी है, ये सभी गांजा तस्करी से जुड़े हैं।

Anupam

Recent Posts

थाईलैंड में आग लगने से 27 लोगों की मौत

Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More

3 days ago

वियतनाम में नाव पलटी, 15 भारतीय पर्यटकों की मौत

Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More

4 days ago

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

2 weeks ago

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

3 weeks ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

3 weeks ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

3 weeks ago