पॉलिटिक्स

सुल्तानगंज से कांग्रेस ने ललन कुमार को उम्मीदवार बनाया

Bharat varta Desk

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस ने ललन कुमार को उम्मीदवार बनाया है। उन्हें पार्टी के बिहार प्रभारी ने वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पार्टी का सिंबल दिया। इस सीट पर सबकी नजर थी क्योंकि मुकेश सहनी अपने उम्मीदवार के लिए लगे हुए थे लेकिन लेकिन कांग्रेस पार्टी ने अपने पुराने और युवा नेता पर भरोसा किया और उन्हें एक बार फिर मौका दिया।

ललन बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने इसके पहले पिछली बार भी सुल्तानगंज से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। चुनाव हारने के बाद भी वे पार्टी और जनता के बीच काफी सक्रिय रहे। ललन अपने विधानसभा में सभी जाति और धर्म के लोगों में लोकप्रिय हैं। युवाओं में उनकी पैठ है। वे कांग्रेस आलाकमान के नजदीक माने जाते हैं। प्रदेश कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने टिकट के लिए उनके नाम की अनुशंसा की थी।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

नीतीश कुमार ने राज्यसभा की सदस्यता ली

Bharat varta Desk बिहार की सियासत के लिए आज का दिन एक बड़े और ऐतिहासिक… Read More

49 minutes ago

हरिवंश को राष्ट्रपति ने राज्यसभा सदस्य नामित किया

Bharat varta Desk राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  ने हरिवंश नारायण सिंह को राज्यसभा का नामित सदस्य नियुक्त किया… Read More

4 hours ago

तीन राज्यों में हो रही वोटिंग

Bharat varta Desk आज देश के तीन राज्यों असम, केरलम और पुडुचेरी में कुल 296… Read More

1 day ago

9 पुलिसकर्मियों को फांसी

Bharat varta Desk तमिलनाडु के सथानकुलम में 2020 में बाप-बेटे (पी. जयराज और जे. बेनिक्स)… Read More

3 days ago

उपमुख्यमंत्री के ‘इलाज’ बयान ने बढ़ाई तकरार, राजस्व अधिकारी अड़े

पटना : बिहार राजस्व सेवा संयुक्त महासंघ के अंतर्गत बिरसा एवं बिरसा यूनाइटेड संयुक्त संघर्ष… Read More

1 week ago