बड़ी खबर

सुपौल में लूट के दौरान गोली मारकर हत्या, बहन को अस्पताल में भर्ती करा कर लौट रहा था युवक

भागलपुर संवाददाता: सुपौल में लूट के दौरान अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है. युवक अपनी बीमार बहन को अस्पताल में भर्ती करा कर घर लौट रहा था. मृतक त्रिवेणीगंज के निकट सत्यनारायण पुर गांव का रहने वाला बताया जा रहा है. घटना देर रात की है.
मिली जानकारी के मुताबिक युवक अपनी बीमार बहन को जिला मुख्यालय स्थित अस्पताल में भर्ती करा कर घर लौट रहा था. बगही चौक के पास घात लगाकर बैठे हथियारबंद बदमाशों ने युवक और उसके साथी को रोककर उन्हें लूटना चाहा. वे उनकी बाइक और नगदी छीन ना चाहते थे. सफल नहीं हुए तो गोली मार दी. एक दूसरे युवक को मारकर घायल कर दिया. गोली लगे युवक को ग्रामीणों ने अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसने दम तोड़ दिया. पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने को भेज दिया है. घटना की छानबीन की जा रही है.

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

JEE मेन में श्रेयस मिश्रा बनें टॉपर

Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More

3 days ago

टी20 विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान को हराया

Bharat varta Desk भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20… Read More

4 days ago

पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के यहां रेड

Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More

6 days ago

पप्पू यादव को जमानत मगर अभी जेल से बाहर नहीं, पुलिस ने दूसरे मामले में रिमांड पर लिया

Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More

1 week ago

लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, कांग्रेस ने दी नोटिस

Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More

1 week ago