बड़ी खबर

सीबीआई ने एनएचआई के अधिकारी को 10 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार

Bharat varta Desk

CBI ने नेशनल हाईवे एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (NHIDCL) के कार्यकारी निदेशक और क्षेत्रीय अधिकारी मैसनम रितेन कुमार सिंह को 10 लाख रुपये की कथित रिश्वत के मामले में गुवाहाटी से गिरफ्तार किया है। यह जानकारी अधिकारियों ने बुधवार को दी।

सीबीआई द्वारा जारी बयान के अनुसार, सिंह के ठिकानों पर छापेमारी के दौरान एजेंसी ने 2.62 करोड़ रुपये नकददेशभर में फैली नौ अचल संपत्तियों और 20 फ्लैटों से जुड़े दस्तावेज, और उनके नाम पर खरीदे गए लग्जरी वाहनों से जुड़े कागजात भी जब्त किए हैं।

सिंह असम के गुवाहाटी स्थित एनएचआईडीसीएल के क्षेत्रीय कार्यालय में तैनात थे। उन पर आरोप है कि उन्होंने एक निजी कंपनी से रिश्वत की मांग की थी ताकि उसे नेशनल हाईवे-37 के डेमो से मोरान बायपास तक के चार लेन निर्माण कार्य और अन्य ठेकों के लिए समय विस्तार (EOT) और कंप्लीशन सर्टिफिकेट प्रदान किया जा सके।

सीबीआई ने इस मामले में कोलकाता स्थित कंपनी मोहन लाल जैन के प्रतिनिधि बिनोद कुमार जैन को भी गिरफ्तार किया है।

सीबीआई की प्रवक्ता ने बताया, “आरोपियों के सात ठिकानों — कार्यालय और आवासीय परिसरों — पर देश के विभिन्न हिस्सों में छापे मारे गए।”उन्होंने आगे कहा कि गिरफ्तार अधिकारी की चल-अचल संपत्तियों की जांच अभी जारी है।प्रवक्ता ने बताया, “दोनों आरोपियों को आज गुवाहाटी में सीबीआई मामलों की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।”

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

1 day ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

2 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

6 days ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

1 week ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

1 week ago