
Oplus_131072
Bharat varta Desk
CBI ने नेशनल हाईवे एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (NHIDCL) के कार्यकारी निदेशक और क्षेत्रीय अधिकारी मैसनम रितेन कुमार सिंह को 10 लाख रुपये की कथित रिश्वत के मामले में गुवाहाटी से गिरफ्तार किया है। यह जानकारी अधिकारियों ने बुधवार को दी।
सीबीआई द्वारा जारी बयान के अनुसार, सिंह के ठिकानों पर छापेमारी के दौरान एजेंसी ने 2.62 करोड़ रुपये नकद, देशभर में फैली नौ अचल संपत्तियों और 20 फ्लैटों से जुड़े दस्तावेज, और उनके नाम पर खरीदे गए लग्जरी वाहनों से जुड़े कागजात भी जब्त किए हैं।
सिंह असम के गुवाहाटी स्थित एनएचआईडीसीएल के क्षेत्रीय कार्यालय में तैनात थे। उन पर आरोप है कि उन्होंने एक निजी कंपनी से रिश्वत की मांग की थी ताकि उसे नेशनल हाईवे-37 के डेमो से मोरान बायपास तक के चार लेन निर्माण कार्य और अन्य ठेकों के लिए समय विस्तार (EOT) और कंप्लीशन सर्टिफिकेट प्रदान किया जा सके।
सीबीआई ने इस मामले में कोलकाता स्थित कंपनी मोहन लाल जैन के प्रतिनिधि बिनोद कुमार जैन को भी गिरफ्तार किया है।
सीबीआई की प्रवक्ता ने बताया, “आरोपियों के सात ठिकानों — कार्यालय और आवासीय परिसरों — पर देश के विभिन्न हिस्सों में छापे मारे गए।”उन्होंने आगे कहा कि गिरफ्तार अधिकारी की चल-अचल संपत्तियों की जांच अभी जारी है।प्रवक्ता ने बताया, “दोनों आरोपियों को आज गुवाहाटी में सीबीआई मामलों की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।”
Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More