Categories: बड़ी खबर

सीबीआई के स्पेशल जज समेत 34 न्यायिक अधिकारी बने पीडीजे, कई जिलों में परिवार न्यायालय के प्रधान जज नियुक्त

Bharat varta desk:
बिहार में सीबीआई के स्पेशल जज समेत 34 न्यायिक अधिकारियों को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रैंक में प्रोन्नत करते हुए विभिन्न जिलों में पदस्थापित किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इनमें से कुछ न्यायिक अधिकारियों को जिलों में परिवार न्यायालय में प्रधान जज बनाया गया है तो कुछ को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में तैनात करते हुए उन्हें पूर्व के पदों पर रखा गया है। वे जहां हैं उसी जगह पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में काम करेंगे।

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में उसी जगह काम करेंगे

पटना हाईकोर्ट के महानिबंधक की अनुशंसा के बाद सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जजों की प्रोन्नति और पोस्टिंग की अधिसूचना जारी की गई है जिसमें सत्येन्द्र पाण्डेय को सीबीआई कोर्ट में ही प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में स्पेशल जज और राज्यपाल सचिवालय में विशेष कार्य पदाधिकारी विनोद कुमार तिवारी को जिला एवं सत्र न्यायाधीश में नियुक्ति करते हुए पूर्व की तरह काम करने का निर्देश दिया गया है।जो जहां है वहीं काम करेगा
पूर्वी चंपारण में पदस्थापित संगीता को जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोटि में नियुक्त करते हुए पहले की तरह एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम और एमपी-एमएलए विशेष अदालत की विशेष न्यायाधीश की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं, जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में रूपेश देव पटना उच्च न्यायालय के आईटी-सह-सीपीसी के प्रभारी निबंधक पहले की तरह बने रहेंगे। अनामिका टी, पूर्व की तरह पटना उच्च न्यायालय में प्रभारी निबंधक (स्थापना) के रूप में काम करती रहेंगी।

इन जिलों को मिले परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश

ओम प्रकाश सिंह को जमुई, रजनीश कुमार श्रीवास्तव को सारण के परिवार न्यायालय का प्रधान न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश में प्रोन्नत जय प्रकाश को लखीसराय, राजेश कुमार 3 को कैमूर, ब्रज मोहन सिंह को मधेपुरा, राकेश मालवीय को गोपालगंज, कौशलेश कुमार सिंह को किशनगंज, सुषमा त्रिवेदी को रोहतास और बीरेन्द्र कुमार मिश्रा को कटिहार के परिवार न्यायालय का प्रधान न्यायाधीश बनाया गया है। इनके साथ धर्मेन्द्र कुमार सिंह को सीतामढ़ी, कन्हैया जी चौधरी को नालंदा, हर्षित सिंह को दरभंगा, शिल्पी सोनीराज को जहानाबाद, राधे श्याम शुक्ला को नवादा, सुजीत कुमार श्रीवास्तव को समस्तीपुर, निखिलेश कुमार त्रिपाठी को मधुबनी ,पुरुषोत्तम मिश्रा को बक्सर और दीपांकर पाण्डेय को पूर्णिया के परिवार न्यायालय का प्रधान न्यायाधीश बनाया गया है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

3 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

3 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

3 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

3 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

3 months ago