
रांची संवाददाता: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही के तीसरे दिन भी हंगामेदार रहा। भाजपा विधायक सीपी सिंह ने सिनेट नोटिफिकेशन को फाड़कर विरोध जताया। सीपी सिंह ने स्पीकर से कहा कि क्या कभी उन्होंने सिनेट मेंबर बनाने के लिए उनकी खुशामद की थी। फिर एक बार मेंबर बनाकर दोबारा उस नोटिफिकेशन को वापस क्यों ले लिया गया। इसका विरोध करते हुए उन्होंने नोटिफिकेशन की प्रति सदन के अंदर ही फाड़कर फेंक दिया। इसपर सीपी सिंह ने कहा कि स्पीकर के अनुमोदन पर उन्हें श्यामा प्रसाद मुखर्जी यूनिवर्सिटी का सिनेट मेंबर बनाया गया था। लेकिन तीन दिन बाद नोटिफिकेशन वापस ले लिया गया। इससे उनकी गरिमा को ठेस पहुंची। इसलिए पेपर फाड़कर विरोध जता रहे थे। संसदीय पत्र फाड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह संसदीय पत्र नहीं था। अगर संसदीय पत्र होता भी तो क्या होता। सरकार की ऐसी कौनसी मजबूरी हैं, जो स्थानीय जनप्रतिनिधि को एकबार सिनेट मेंबर बनाकर नोटिफिकेशन निकालता है, फिर खुद उस नोटिफिकेशन को रद्द कर नया नोटिफिकेशन निकालता है। फिर इसमें बहार के जनप्रतिनिधि को सिनेट मेंबर बनाया जाता है। सरकार को इसका जवाब देना चाहिये। इसपर विधायक प्रदीप यादव ने सीपी सिंह के इस आचरण को असंसदीय बताया। उन्होंने कहा कि सीपी सिंह कई टर्म विधायक रहे, मंत्री रहे, विधानसभा अध्यक्ष के पद पर भी रहे हैं। इतने अनुभवी नेता का सदन में संसदीय पेपर का फाड़ना असंसदीय है। इनके इस व्यवहार से नए जनप्रतिनिधि क्या सिखेंगे। उन्होंने आसन से अपील किया कि सीपी सिंह को इस पूरे बजट सत्र के लिए सदन से निष्कासित किया जाए। यह व्यवहार कही से भी शोभनीय नहीं है। कांग्रेस विधायक डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि सदन में हुई घटना से झारखंड शर्मसार हुआ है। पहले भाजपा विधायक मनीष जायसवाल और फिर सीपी सिंह ने सदन की गरिमा को कलंकित करने का काम किया है। इतना सीनियर विधायक होकर सीपी सिंह ने पेपर फाड़े, आंख दिखाया। उनपर कार्रवाई होनी चाहिये, नहीं तो आज पेपर फाड़ने वाले कल टेबल-कुर्सी फेंकेंगे। सदन की गरीमा होती है इसका पालन सभी को करना चाहिये।
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More
Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More