
सीएसआर फंड से वैक्सीन दिलाने में मदद करें कंपनियां, सीएम हेमंत सोरेन ने लिखा पत्र
Bharat Varta desk
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड में कार्यरत विभिन्न कंपनियों से अपील किया है कि वे सीआरएस फंड से वैक्सीन दिलाने में मदद करें. कंपनियों को लिखे पत्र में मुख्यमंत्री ने कहा है कि झारखंड क्षेत्र में काम कर रही कंपनियां सीएसआर फंड के तहत अपने-अपने कार्य क्षेत्र में 18-45 साल के लोगों को कोरोना वैक्सीन दिलाने में मदद करें. उन्होंने पत्र में लिखा है कि झारखंड महामारी के भीषण दौर से गुजर रहा है. राज्य सरकार ने अपने संसाधनों के बल पर इस त्रासदी से निपटने के लिए यथासंभव प्रयास किया है और कर रही है.सभी को “जीवन का अधिकार” है. यही वजह है राज्य सरकार ने राज्यवासियों के लिए जाति, धर्म और संप्रदाय से ऊपर उठकर सभी को निःशुल्क वैक्सीनेशन की व्यवस्था की है. इस अभियान में सभी कंपनियां सरकार को साथ दें.
Bharat varta Desk पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट… Read More
Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More
Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More