
Bharat varta desk:
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद से ही राजनीति हलचल तेज हो चुकी हैं। जहां भाजपा के खिचड़ी भोज कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भी शामिल हुए। गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ ने झुगिंया मोहल्ले में रहने वाले दलित भाजपा कार्यकर्ता अमृत लाल भारती के घर खाना खाया और लोगों को मकर संक्रांति की बधाई दी। वहीं दूसरी ओर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और दलित नेता जीतन राम मांझी ने ट्वीट कर योगी पर निशाना साध दिया। उन्होंने लिखा “चुनाव आया तो कई दलों के नेता दलित-आदिवासी परिवारों के घरों में भोजन करने जाएंगे। उनके विकास का हिस्सा खाने वालों, आखिर कब तक हमारे लोगों का निवाला छीनोगे”। हालांकि मशीन अपने ट्वीट में योगी का नाम नहीं दिया है मगर उनका इशारा सब लोग समझ रहे हैं।
इसके पहले भी जीतन राम मांझी उत्तर प्रदेश में भाजपा को हराने के लिए उटपटांग रवैया अपनाते रहे हैं। इसके पहले उन्होंने एक योजना के तहत ब्राह्मणों को गाली दी थी ताकि उत्तर प्रदेश चुनाव में ब्राह्मण भाजपा से नाराज हो जाए। माझी इंडिया के नेता हैं। उनके रवैये से कभी भाजपा तो कभी जनता दल यू असहज स्थिति में आते रहे हैं।
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More
Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More
Bharat varta Desk ममता पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला… Read More
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने चर्चित रिशु श्री मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर हेराफेरी मामले… Read More
Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी (NEET-UG) में हुई गड़बड़ी को लेकर एनटीए (NTA)… Read More