
bharat varta desk: करीब 12 सौ करोड़ की राष्ट्रीय राजमार्गों की आधारशिला रखने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी पहुंचे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समारोह के दौरान ही बीमार हो गए। उन्हें आनन-फानन में मंच के पीछे ले जाकर डॉक्टरों को दिखाया गया फिर आराम करने के लिए सांसद के यहां लाया गया। उसके बाद वे दिल्ली लौट गए।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मंत्री मंच पर ही बीमार महसूस कर रहे थे। इसलिए कार्यक्रम को तुरंत रोक दिया गया। गडकरी इसके बाद ग्रीन रूम में आराम करने चले गए हालांकि उनकी स्थिति सुधरी नहीं और उन्हें ज्यादा बेचैनी महसूस होने लगी थी। तुरंत डॉक्टरों की टीम ने आकर देखा मगर सुधार नहीं हुआ। उसके बाद उन्हें दार्जिलिंग के भाजपा सांसद राजू बिस्टा के घर ले जाया गया। उनके साथ डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर नजर रखती रही। सिलीगुड़ी में समारोह के बाद नितिन गडकरी को डालखोला भी जाना था। लेकिन कार्यक्रम रद्द दिया गया। ्
Bharat varta Desk बिहार की NDA सरकार ने रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और… Read More
Bharat varta desk शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली… Read More
Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल के नए सीएम का सस्पेंस खत्म हो गया है. भारतीय… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व में कैबिनेट… Read More
Bharat varta Desk बिहार में सियासी हलचल के बीच कल यानी 7 मई को राजधानी… Read More