
लखनऊ भारत वार्ता संवाददाता:
उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पार्टियां रोज नई चाल चल रहीं हैं। जाति आधार पर भूतों की गोलबंदी के नित प्रयास हो रहे हैं। इस क्रम में जन्माष्टमी के नाम पर सोमवार को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव से मुलाकात करने पहुंचे। उनका कुशलक्षेम पूछा और उनसे शुभकामना ली। इस मुलाकात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की है।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ट्वीट करके कहा- ”आदरणीय मुलायम सिंह जी ‘नेताजी’ से उनके आवास पर भेंट कर कुशलक्षेम जाना एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। मैं ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं।”इसके पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मुलायम सिंह से मिलने गए थे।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More