ब्रेकिंग न्यूज़

सिदो-कान्हू की धरती से अमित शाह ने शुरू की परिवर्तन यात्रा, हेमंत सरकार पर हमला बोला

Bharat varta desk

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को साहिबगंज जिले के भोगनाडीह पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा की परिवर्तन यात्रा की शुरुआत की। सबसे पहले शहीद पार्क में अमर शहीद सिदो-कान्हू की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। उसके बाद साहिबगंज के पुलिस लाइन में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि झारखंड की भ्रष्ट सरकार को हटाकर परिवर्तन करना है।

सभा को संबोधित करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने हेमंत सरकार पर जमकर हमला बोला। गृहमंत्री के भाषण में संताल परगना में बांग्लादेशी घुसपैठ और जनसंख्या में बदलाव के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। इस मुद्दे को आदिवासी अस्मिता से जोड़ते हुए उन्होंने हेमंत सोरेन पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि झारखंड में घुसपैठियों की सरकार‌ है। उनकी सरकार बनी तो एक-एक घुसपैठिए की पहचान कर उन्हें बाहर निकाला जाएगा।केंद्रीय गृह मंत्री ने परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ कर कहा कि झारखंड की जनता अब सत्ता परिवर्तन चाहती है। इसलिए रथ यात्रा का शुभारंभ किया गया है। यह जागरूकता वाहन गांव गांव में घूम कर हेमंत सरकार की नाकामियों व भाजपा के केन्द्र की योजनाओं की उपलब्धियों को गिनाएगा। इस बार झारखंड में पूर्ण बहुमत से बीजेपी की सरकार बनेगी। संथाल में भी भाजपा सभी सीटों पर परचम लहराएगी।

Oplus_131072

इस दौरान शाह ने झारखंड में रोहिंग्या घुसपैठ को लेकर भी हेमंत सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘लालू यादव, JMM और राहुल बाबा की कांग्रेस पार्टी का वोट बैंक है घुसपैठिए। वोटबैंक के डर से ये लोग घुसपैठ को नहीं रोकते हैं। आप झारखंड की सरकार बदल दो, मैं आपसे वादा करता हूं कि एक-एक रोहिंग्या घुसपैठिए को चुन-चुनकर झारखंड से बाहर निकालने का काम हम करेंगे।

शाह ने आगे कहा, ‘हेमंत सरकार ने जनकल्याण की जगह घुसपैठियां कल्याण अपनाया है। हेमंत सरकार ने एक भी वादा पूरा नहीं किया है। झारखंड में सभी एग्जाम के पेपर लीक हो रहे हैं। हमारी सरकारी आएगी तो पेपर लीक करने वालों को उल्टा लटका कर सीधा करेंगे।’

इससे पहले शाह ने भोगनाडीह में वीर सिद्धो कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। शाह सबसे पहले देवघर पहुंचे यहां से वो सेना के हेलिकॉप्टर से साहिबगंज पहुंचे। बीजेपी की परिवर्तन यात्रा 20 सितंबर से शुरू होकर 2 अक्टूबर तक चलेगी। भाजपा परिवर्तन यात्रा के संयोजक एवं राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने बताया कि 20 सितंबर से दो प्रमंडल में परिवर्तन यात्रा की शुरुआत होगी।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

महाकुंभ में आगः घटनास्थल पर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ

Bharat Varta Desk प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र में लगी आग की घटना का CM योगी… Read More

2 days ago

तेजस्वी को लालू के बराबर अधिकार, राष्ट्रीय जनता दल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में अहम फैसला

Bharat varta Desk बिहार में राष्ट्रीय जनता दल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को… Read More

3 days ago

सुनील कुमार झा सीआरपीएफ के विशेष महानिदेशक नियुक्त

Bharat varta Desk वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार झा को बुधवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस… Read More

5 days ago

8वें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी मिली

। Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को बजट 2025 से पहले ही… Read More

5 days ago

साढ़े तीन महीने बाद आईजी शिवदीप लांडे का इस्तीफा राष्ट्रपति ने किया मंजूर

Bharat Varta Desk : बिहार के आईजी शिवदीप लांडे का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया… Read More

6 days ago

श्रीमद्भागवत कथा से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह – डीआरएम

Bharat Varta Desk : मालदा रेल के डीआरएम मनीष गुप्ता ने कहा है कि श्रीमद्… Read More

6 days ago