सिदो-कान्हू की धरती से अमित शाह ने शुरू की परिवर्तन यात्रा, हेमंत सरकार पर हमला बोला

Bharat varta desk

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को साहिबगंज जिले के भोगनाडीह पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा की परिवर्तन यात्रा की शुरुआत की। सबसे पहले शहीद पार्क में अमर शहीद सिदो-कान्हू की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। उसके बाद साहिबगंज के पुलिस लाइन में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि झारखंड की भ्रष्ट सरकार को हटाकर परिवर्तन करना है।

सभा को संबोधित करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने हेमंत सरकार पर जमकर हमला बोला। गृहमंत्री के भाषण में संताल परगना में बांग्लादेशी घुसपैठ और जनसंख्या में बदलाव के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। इस मुद्दे को आदिवासी अस्मिता से जोड़ते हुए उन्होंने हेमंत सोरेन पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि झारखंड में घुसपैठियों की सरकार‌ है। उनकी सरकार बनी तो एक-एक घुसपैठिए की पहचान कर उन्हें बाहर निकाला जाएगा।केंद्रीय गृह मंत्री ने परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ कर कहा कि झारखंड की जनता अब सत्ता परिवर्तन चाहती है। इसलिए रथ यात्रा का शुभारंभ किया गया है। यह जागरूकता वाहन गांव गांव में घूम कर हेमंत सरकार की नाकामियों व भाजपा के केन्द्र की योजनाओं की उपलब्धियों को गिनाएगा। इस बार झारखंड में पूर्ण बहुमत से बीजेपी की सरकार बनेगी। संथाल में भी भाजपा सभी सीटों पर परचम लहराएगी।

इस दौरान शाह ने झारखंड में रोहिंग्या घुसपैठ को लेकर भी हेमंत सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘लालू यादव, JMM और राहुल बाबा की कांग्रेस पार्टी का वोट बैंक है घुसपैठिए। वोटबैंक के डर से ये लोग घुसपैठ को नहीं रोकते हैं। आप झारखंड की सरकार बदल दो, मैं आपसे वादा करता हूं कि एक-एक रोहिंग्या घुसपैठिए को चुन-चुनकर झारखंड से बाहर निकालने का काम हम करेंगे।

शाह ने आगे कहा, ‘हेमंत सरकार ने जनकल्याण की जगह घुसपैठियां कल्याण अपनाया है। हेमंत सरकार ने एक भी वादा पूरा नहीं किया है। झारखंड में सभी एग्जाम के पेपर लीक हो रहे हैं। हमारी सरकारी आएगी तो पेपर लीक करने वालों को उल्टा लटका कर सीधा करेंगे।’

इससे पहले शाह ने भोगनाडीह में वीर सिद्धो कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। शाह सबसे पहले देवघर पहुंचे यहां से वो सेना के हेलिकॉप्टर से साहिबगंज पहुंचे। बीजेपी की परिवर्तन यात्रा 20 सितंबर से शुरू होकर 2 अक्टूबर तक चलेगी। भाजपा परिवर्तन यात्रा के संयोजक एवं राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने बताया कि 20 सितंबर से दो प्रमंडल में परिवर्तन यात्रा की शुरुआत होगी।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

3 weeks ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

1 month ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

1 month ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

1 month ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

1 month ago