
Bharat varta desk:
साहिबगंज, भागलपुर, जमालपुर और क्यूल रेलखंड के लोगों के लिए राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन की मांग का इंतजार अब खत्म हो गया। अगरतल्ला-मालदा-आनंद विहार सप्ताहिक ट्रेन (20501/20502) राजधानी एक्सप्रेस का परिचालन नए साल से शुरू हो जाएगी। जिसके जरिए साहिबगंज और भागलपुर के लोग 14 से 16 घंटे में दिल्ली पहुंच सकेंगे। यह ट्रेन सोमवार को अगरतला से खुलेगी और शुक्रवार को आनंद विहार से।
अगरतला से खुलेगी
अगरतल्ला से यह ट्रेन सोमवार को देर शाम 7:25 खुलेगी और अंबासा, धर्मनगर, न्यू करीमगंज, बादरपुर, होजाई, गुवाहाटी, रागिया, बरपेश रोड, न्यू जलपाईगुड़ी, मुकरिया होते हुए दूसरे दिन मंगलवार की शाम रात 5:30 बजे यह ट्रेन मालदा टाउन पहुंचेगी। 10 मिनट के बाद शाम 5:40 मालदा स्टेशन से खुलेगी और देर शाम 7:00 बजे साहिबगंज और पांच मिनट बाद साहिबगंज से खुलेगी।
साहिबगंज से खुलने के बाद सीधे यह ट्रेन रात 8:00 बजे भागलपुर पहुंचेगी। पांच मिनट रुकने के बाद रात 8:05 बजे भागलपुर से प्रस्थान करेगी और 8:45 बजे जमालपुर पहुंचेगी। भागलपुर से पटना का सफर महज तीन घंटे और दिल्ली का सफर 14 घंटे में पूरा होगा। यह ट्रेन रात 11 बजे पटना और दूसरे दिन 10:30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।
कैसे लौटेगी
यह ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को आनंद विहार से सुबह साढ़े दस बजे भागलपुर, दोपहर 1:55 बजे मालदा टाउन और दोपहर 2:05 बजे मालदा से खुलने के बाद विभिन्न स्टेशन से गुजरते हुए यह ट्रेन दूसरे दिन शनिवार को दोपहर 12:50 बजे अगरतल्ला पहुंचेगी।
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने कई बार विवादों में रहे राज्यपाल के प्रधान सचिव… Read More
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More