
साहिबगंज संवाददाता: झारखंड राज्य में साहिबगंज एकमात्र जिला है जहां से गंगा नदी बहती है. छठ के पहले दिन यहां गंगा घाटो पर डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए व्रतियों की भीड़ उमड़ी. महादेवगंज से लेकर बिजली घाट, पुरानी साहिबगंज घाट, कबूतर खोपी और समदा घाट तक बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर छठ मां की पूजा अर्चना की. लोग सर पर दउरा लेकर गंगा घाटों पर पहुंचे थे.व्रतियों ने हाथ में सूप लेकर गंगा नदी में खड़ी होकर भगवान भास्कर को अपनी पूजा अर्पित किया. लोगों ने गंगाजल और दूध से अर्घ्य दिया. महिलाएं गोद में छोटे-छोटे बच्चों को लेकर भी गंगा घाटों पर पहुंची थी.
सभी घाटों को पूजा समितियों के द्वारा आकर्षक ढंग से सजाया गया है वही जनता घाट चानन स्थित सूर्य देव मंदिर मैं भी आज सूर्य देव की पूजा अर्चना हो रही है। साथ ही यहां श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है।
वही उत्तरवाहिनी गंगा घाट राजमहल मेँ हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ ने अस्ताचल सूर्य को अर्घ देकर पूजा अर्चना की। बताते चलें कि राजमहल में गंगा उत्तरवाहिनी है और यहां के गंगा तट में पूजा का विशेष महत्व है।
Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More
Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More