Bharat varta Desk
साहित्य अकादमी ने हिंदी के लिए प्रतिष्ठित कवयित्री गगन गिल और अंग्रेजी में ईस्टरिन किरे समेत 21 भारतीय भाषाओं के रचनाकारों को वर्ष 2024 का प्रतिष्ठित साहित्य अकादमी पुरस्कार देने की घोषणा बुधवार को की। अकादमी के सचिव के. श्रीनिवास राव ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि गिल को उनके कविता संग्रह ‘मैं जब तक आयी बाहर’ के लिए इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित जाएगा।
उन्होंने कहा कि अंग्रेजी में किरे को उनके उपन्यास ‘स्पिरिट नाइट्स’ के लिए तथा मराठी में सुधीर रसाल को उनकी आलोचना ‘विंदांचे गुद्यरूप’ हेतु साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। राव के मुताबिक, इनके अलावा संस्कृत में दीपक कुमार शर्मा (कविता संग्रह), राजस्थानी में मुकुट मणिराज (कविता संग्रह), पंजाबी में पॉल कौर (कविता संग्रह), कश्मीरी में सोहन कौल (उपन्यास) और गुजराती में दिलीप झावेरी (कविता संग्रह) समेत अन्य को पुरस्कृत किया जाएगा।
Bharat Varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाकुंभ मेले के अवसर पर संगम में आस्था… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए राजधानी की सभी 70 विधानसभा सीटों पर… Read More
Bharat varta Desk झारखंड में गैर असैनिक सेवा संवर्ग के 6 अफसरों को आईएएस के… Read More
Bharat varta Desk झारखंड सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के तेजतर्रार और प्रभावशाली अधिकारी अनुराग… Read More
Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को बिहार सरकार को नोटिस जारी किया है।… Read More
Bharat varta Desk बिहार के कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान के 17… Read More