
Bharat varta desk
बिहार के हाईवे पर दौड़ने वाले अनियंत्रित ट्रक काल साबित हो रहे हैं। ए दिल उन ट्रकों द्वारा लोगों को रौंद ने और सड़क पर मौत की नींद सुलाने की घटनाएं आम हो गई हैं। पुलिस और परिवहन विभाग काय इन ट्रकों पर कोई नियंत्रण नहीं है। बताया जा रहा है कि नेशनल हाईवे पर गश्त करने वाली पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी का काम इन ट्रकों से केवल पैसे वसूली करना भर रह गया है। एक बेकाबू और खूनी ट्रक ने सासाराम के बमहौर में हाईवे किनारे लाइन होटल में तांडव मचाया है। उसने 10 लोगों को रौंद दिया जिसमें 4 लोगों की तत्काल मौत हो गई और 5 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। घटना आज सुबह की है।
ये सारे लोग झारखंड के लातेहार जिले के रहने वाले हैं जो ईंट भट्ठा में काम करने वाले मजदूर हैं। वे उत्तर प्रदेश से अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में लाइन होटल में नाश्ता करने उतरे थे। मृतकों में संतोष लोहरा, दिलीप लोहरा के अलावा 2 साल का आशीष लोहरा तथा 3 साल का बलवंत लोहरा शामिल है। वहीं घायलों में रेखा कुमारी 7 साल, कविता कुमारी 17 साल , फुल कुमारी 19 साल, सुनीता देवी 40 साल और 28 साल की बासमती देवी समेत अन्य लोग हैं। घटना में घायल लोगों को पीएमसीएच रेफर किया गया है।
Bharat varta Desk बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में एनडीए… Read More
Bharat varta Desk विधानसभा चुनाव की घोषणा के कुछ ही घंटों के भीतर बड़ा प्रशासनिक… Read More
Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के तारीखों… Read More
Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More