
Bharat Varta Desk : रामनवमी पर जुलूस के दौरान गुजरात, बंगाल के बाद बिहार के रोहतास के सासाराम और नालंदा के बिहारशरीफ में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। सासाराम और बिहारशरीफ में रामनवमी के बाद दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प के बाद प्रशासन की तरफ से धारा 144 लगा दी गई है।
सासाराम की गोला बाजार, कादिरगंज, मुबारकगंज, चौखंडी और नवरत्न बाजार पूरी तरह से बंद हैं। रोहतास डीएम धर्मेंद्र कुमार और एसपी विनीत कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर स्थिति को नियंत्रित करने में जुटे हैं। पुलिस के मुताबिक, रामनवमी की शोभायात्रा शांतिपूर्ण निकल जाने के बाद शुक्रवार को अचानक दो पक्षों में पथराव हो गया और झड़प शुरू हो गई। इस घटना में दो पुलिसकर्मियों सहित आधा दर्जन लोगों के घायल होने की खबर है। घटना के बाद इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है और तनाव बना हुआ है। राज्य पुलिस मुख्यालय के मुताबिक, सासाराम नगर थानान्तर्गत स्थिति पूर्णत: शांतिपूर्ण एवं नियंत्रण में है। विवाद के कारण दोपहर में पत्थरबाजी की घटना हुई थी।
मुख्यमंत्री के गृह जिला नालंदा के बिहारशरीफ के गगनदीवान मोहल्ले में रामनवमी के जुलूस के दौरान दो पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। जिसके बाद लोगों ने बस को आग के हवाले कर दिया। पुलिस-प्रशासन का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति अभी भी बनी हुई है। प्रशासन के द्वारा पूरे बिहारशरीफ शहर में धारा-144 लागू कर दी गई है।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More