
Bharat varta desk:
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की शादी के बाद पूरे परिवार पर भड़के साधु यादव पर उनके बड़े भांजे और लालू प्रसाद के बेटे तेज प्रताप ने हमला बोला है। तेजप्रताप ने ट्वीट के जरिए कहा कि हम बिहार आएंगे तो उनका गरदा उड़ा देंगे। हिम्मत है तो सामने आकर कृष्ण से भिड़ें। कंस का वध तय है। जब-जब अर्जुन पर विपदा आई है कृष्ण सामने खड़े हुए हैं। ट्वीट करते हुए तेजप्रताप ने कहा है कि- रुकअ हम आवातानी बिहार त गर्दा उड़ाइब तोहार… बुढ़-बुजुर्ग बाड़अ, तनिक औकात में रहहल सीख..। पाजामा से बाहर आवल के कौनो जरूरत नईखे…।
तेज प्रताप ने अपने मम्मी के बारे में यह भी कहा कि 15 साल तक इन्होंने बदनाम किया। तेज प्रताप ने शिल्पी गौतम कांड की भी याद दिलाई। यह भी कहा कि इन पर प्रकाश झा ने फिल्म बनाई है।
साधु के खिलाफ प्रदर्शन
उधर पटना में तेजस्वी यादव के समर्थकों ने साधु यादव के खिलाफ प्रदर्शन किया। सड़क पर उनका पुतला जलाया और मुर्दाबाद के नारे लगाए।
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने कई बार विवादों में रहे राज्यपाल के प्रधान सचिव… Read More
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More