
Bharat Varta desk: कल मुख्यमंत्री ने बिहार के लिए अनलॉक 6 की घोषणा की और इसके साथ धार्मिक स्थलों का द्वार भक्तों के लिए खोल दिया गया। इसके बाद गुरुवार से पटना हनुमान मंदिर का पट भी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है। साढ़े 4 महीने से भक्तों के लिए यह मंदिर बंद था। अब लोग मंदिर में पूजा अर्चना कर सकेंगे और प्रसाद चढ़ा सकेंगे। मगर मंदिर न्यास समिति ने इसके लिए कुछ व्यवस्थाएं बनाई हैं।
महावीर मन्दिर न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि भक्तों को कतारबद्ध होकर मन्दिर में प्रवेश करना होगा। भगवान हनुमान के दोनों विग्रहों का दर्शन कर नैवेद्यम प्रसाद अर्पित करते हुए श्रद्धालु निकास द्वार से निकल जाएंगे। अभी पहले की तरह श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर में बैठकर पाठ करने की अनुमति नहीं होगी। दर्शन करने के बाद उन्हें तुरंत मंदिर परिसर से निकल जाना होगा ताकि भीड़ नहीं लगे। कोरोनावायरस संक्रमण के मद्देनजर यह व्यवस्था की गई है। दर्शन के दौरान भी श्रद्धालु एक दूसरे से दूरी बनाए रखें।
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More
Bharat varta Desk प्रख्यात गायिका आशा भोसले नहीं रहीं । 92 साल की उम्र में… Read More