
भारत वार्ता डेस्क : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 12 केंद्रीय विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की नियुक्ति तो मंजूरी दे दी है। इस बात की जानकारी गुरुवार को राज्यसभा में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालयों में कुल 22 पद कुलपति के खाली पड़े थे, इनमें से 12 कुलपति की नियुक्ति को मंजूरी मिल गई है। इन विश्वविद्यालयों में हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू, झारखंड, कर्नाटक, तमिलनाडु और हैदराबाद के केंद्रीय विश्वविद्यालय शामिल हैं। इनके अलावा दक्षिण बिहार (गया) का केंद्रीय विश्वविद्यालय, मणिपुर विश्वविद्यालय, मौलाना आजाद राष्ट्रीय उर्दू विश्वविद्यालय, नॉर्थ ईस्टर्न हिल यूनिवर्सिटी और बिलासपुर का गुरु घासीदास विश्वविद्यालय भी शामिल हैं जिनके लिए कुलपतियों की नियुक्ति की गई है। इस संबंध में शिक्षा मंत्रालय की तरफ से अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।
जारी अधिसूचना के अनुसार उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति रहे कामेश्वर नाथ सिंह को अब बिहार साउथ सेंट्रल यूनिवर्सिटी का कुलपति नियुक्त किया गया है। वह इसके पहले रज्जू भइया राज्य विश्वविद्यालय और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय की भी कमान संभाल चुके हैं। प्रो.सिंह मूल रूप से बलिया के रहने वाले हैं। वह दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग में प्रोफेसर हैं। वहीं, झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय के नए कुलपति प्रोफेसर क्षिति प्रो. भूषण दास होंगे। प्रो. दास इससे पहले सेंट्रल यूनिवर्सिटी ओड़िशा में प्रो वीसी के पद पर नियुक्त थे। उन्हें जनवरी में सेंट्रल यूनिवर्सिटी का प्रो वीसी बनाया गया था।
नए कुलपति का लिस्ट :
Bharat varta Desk सिवान जिले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के बीच एक… Read More
Bharat varta Desk आईएएस संजीव खिरवार (IAS Sanjeev Khirwar) को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) का… Read More
Bharat varta Desk नितिन नबीन को आज आधिकारिक रूप से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन… Read More
Bharat varta Desk कर्नाटक के डीजीपी और वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रामचंद्र राव को सस्पेंड कर… Read More
Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल के मालदा रेलवे स्टेशन से… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुनाव की तारीख… Read More